बिकिनी में भगवान हनुमान के साथ पोज देती प्रतिभाशाली बॉडी बिल्डर मचा बवाल, सवालों के घेरे में बीजेपी सरकार

रतलाम,(मध्य प्रदेश)। मध्य प्रदेश के रतलाम में आयोजित नेशनल बॅाडी बिल्डिंग प्रतियोगिता को लेकर सियासी माहौल गरम हो गया है। दरसअल प्रतियोगिता के दौरान महिला प्रतियोगियों ने हनुमानजी की प्रतिमा के सामने अश्लील प्रदर्शन किया गया। जिसको लेकर के लोगों ने आपत्ति जताई है।  कार्यक्रम की शुरूआत कन्या पूजन और हनुमान जी की पूजा अर्चना के साथ शुरू हुई। इसके बाद महिलाओं ने मंच पर प्रदर्शन शुरू किया। इस दौरान गानों और उनके कपड़ों को लेकर लोगों ने आपत्ति जताई। कार्यक्रम का विरोध हिंदू संगठनों ने भी शुरू कर दिया है और इस पर कांग्रेस विधायक ने भी तंज कसा है।

मध्य प्रदेश में आयोजित बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का वीडियो सामने आने पर विवाद शुरू हो गया है।  रतलाम में आयोजित जूनियर बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। मंच पर कई महिला बॉडी बिल्डर मौजूद थीं और वे अपने पारंपरिक ड्रेस यानी बिकिनी में थीं। अब कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं कि मंच पर ही भगवान हनुमान की मूर्ति रखी है और उनके सामने ही अश्लीलता फैलाई जा रही है।  कांग्रेस ने इस मुद्दे पर सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को घेरा है।

कांग्रेस ने कहा है कि बीजेपी नेता इस मामले पर माफी मांगें।  पलटवार करते हुए बीजेपी ने कहा है कि कांग्रेस महिलाओं का अपमान कर रही है। अब कांग्रेस ने कहा है कि वह इस आयोजन स्थल को गंगाजल से पवित्र करेगी और वहां हनुमान चालीसा का पाठ करवाएगी।  बता दें कि यह पूरा विवाद इंडियन बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन के बैनर तले आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता से जुड़ा है।

आपको बता दें कि बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में महिला प्रतिभागी बिकिनी और पुरुष प्रतिभागी लंगोट की तरह कपड़े ही पहनते हैं जिससे उनका शरीर अच्छे से दिखे। इसके बाद वे बारी-बारी से मंच पर आते हैं और अपनी मांसपेशियों की झलक दिखाते हैं। सामने आए वीडियो में भी देखा जा सकता है कि मंच पर मौजूद महिला बॉडी बिल्डर यही कर रही थीं।  बस यहां समस्या यह हो गई कि मंच पर ही भगवान हनुमान की मूर्ति भी मौजूद थी। इस मामले पर कांग्रेस नेता पारस सकलेचा का कहना है कि पठान फिल्म के गाने पर बवाल करने वाले बीजेपी नेता खुद ऐसे आयोजन कर रहे हैं। बीजेपी नेताओं ने बजरंगबली की मूर्त के सामने ही सनातन धर्म और संस्कृति का मजाक उड़ाया है। इन लोगों की कथनी और करनी में बहुत फर्क है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button