संदेशखालि में ड्यूटी पर तैनात पत्रकार की गिरफ्तारी की एडिटर्स गिल्ड ने की आलोचना

नयी दिल्ली/एजेंसी। एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा ड्यूटी पर तैनात एक टेलीविजन पत्रकार की गिरफ्तारी को चिंताजनक बताया। टेलीविजन चैनल रिपब्लिक बांग्ला के पत्रकार सांतु पैन को सोमवार पुलिस देर शाम पश्चिम बंगाल के संदेशखालि से उस समय अपने साथ ले गई जब वह लाइव रिपोर्टिंग कर रहे थे। गिल्ड ने कहा, ड्यूटी के दौरान उनकी गिरफ्तारी चिंताजनक है।
बयान में कहा गया है कि पुलिस को निश्चित रूप से जांच करनी चाहिए कि पत्रकार पर क्या आरोप लगाए गए हैं, लेकिन जब वह रिपोर्टिंग कर रहे थे उस दौरान उन्हें ले जाना वास्तव में चिंताजनक है। बयान में कहा गया एडिटर्स गिल्ड ने पश्चिम बंगाल प्रशासन से शीघ्र जांच करने और यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया है कि पैन के साथ कोई अन्याय न हो। सरकार को भी प्रेस की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button