बुलेटरानी के नाम से मशहूर शिवांगी गाजियाबाद में गिरफ्तार, महिला पुलिसकर्मी को थप्पड़ मारने का आरोप

गाजियाबाद।  बुलेटरानी के नाम से मशहूर शिवांगी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। एक महिला पुलिसकर्मी से मारपीट के आरोप में बुलेटरानी को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि शिवांगी पर सरकारी काम में बाधा का भी आरोप लगा है। ऐसे में जमानत मिलने में भी दिक्कत आ सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इंस्टग्राम पर रील/वीडियो बनाकर बुलेटरानी के नाम से मशहूर हुई शिवांगी डबास को थाना मधुबन बापूधाम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शिवांगी पर आरोप है कि उसने महिला पुलिसकर्मी को थप्पड़ मारा है। घटना रविवार देर रात दस बजे स्वर्णजयंतीपुरम की है। पूरे मामला का खुलासा गिरफ्तारी के बाद हुआ।

एसओ मुनेश सिंह ने बताया कि महिला सिपाही ज्योति स्कूटी से जा रही थी। सामने से लाल रंग की स्विफ्ट कार तेजी से निकली, जिससे महिला सिपाही की स्कूटी की टक्कर हो गई। कार में शिवांगी बैठी थी और उसका दोस्त कार चला रहा था। टक्कर के बाद दोनों रुके।गाजियाबाद पुलिस के मुताबिक स्विफ्ट कार गलत दिशा से आ रही थी और महिला सिपाही ने ठीक से चलाने को कहा तो शिवांगी ने गाली-गलौज की। विरोध करने पर महिला सिपाही को थप्पड़ मार दिया। उसने पुलिस को सूचना दी, तब तक शिवांगी फरार हो गई। शिवांगी की मां सुदेश का कहना है कि महिला सिपाही गलत दिशा में चल रही थी। टक्कर नहीं हुई, फिर भी शिवांगी व उसके दोस्त ने माफी मांगी। महिला सिपाही नहीं मानी और गाली-गलौज कर शिवांगी से मारपीट की। देर रात पुलिस ने शताब्दीपुरम स्थित उनके घर पर धावा बोल दिया और शिवांगी को गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button