उत्तर पूर्वी दिल्ली के गोकलपुरी में दिनदहाड़े वकील को मारी गोली, बदमाश मौके से हुए फरार

दिल्ली ब्यूरो। उत्तर पूर्वी दिल्ली के गोकलपुरी इलाके में अज्ञात बदमाशों ने एक वकील को गोली मार दी। घायल वकील श्रीकांत को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को आशंका है कि पुरानी दुश्मनी के चलते यह हमला हुआ है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
गोकलपुरी थाना क्षेत्र के जोहरीपुर में बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे अज्ञात बदमाशों ने एक वकील को दो गोलियां मारीं। गोली लगने से घायल हुए वकील श्रीकांत को इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, आशंका है कि पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही वारदात के पीछे की वजह सामने आएगी।




