महाराष्ट्र के पालघर में बड़ा हादसा, दवा कंपनी में गैस लीक से चार की मौत

पालघर/महाराष्ट्र। पालघर में बड़ा हादसा सामने आया है। एक दवा कंपनी में गैस रिसाव से 4 लोगों की मौत हो गई। यह घटना पालघर के तारापुर-बोईसर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक दवा कंपनी में गैस रिसाव में हुई। जानकारी के अनुसार दवा कंपनी में नाइट्रोजन गैस लीक होने से चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। तो वहीं दूसरी तरफ तारापुर-बोईसर औद्योगिक क्षेत्र में आसपास के संयंत्रों को खाली कराया गया है। इस घटना पर तमाम अधिकारियों ने संज्ञान लिया। औद्योगिक क्षेत्र में सतर्कता बरती जा रही है। पालघर में जिस जगह यह पर हादसा हुआ। उसकी मुंबई से कुल दूरी 121 किलोमीटर है।
अधिकारियों के अनुसार, यह घटना मुंबई से लगभग 130 किलोमीटर दूर बोईसर औद्योगिक क्षेत्र स्थित मेडली फार्मा में दोपहर में हुई। पालघर जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया कि दोपहर 2.30 से 3 बजे के बीच कंपनी की एक इकाई में नाइट्रोजन गैस लीक हो गई, जिससे वहां काम कर रहे कर्मचारी प्रभावित हुए। पीटीआई के अनुसार छह कर्मचारियों को अस्पताल ले जाया गया, जहां शाम करीब 6.15 बजे उनमें से चार की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दो अन्य को स्थानीय अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।




