डीआईजी के सामने नली में गोली डालकर दरोगा ने लोड की बंदूक, वीडियो देखकर हैरत में लोग

संत कबीर नगर,(उत्तर प्रदेश)। ‘ठांय-ठांय’ कर बदमाशों को डराने वाली यूपी पुलिस का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मियों को बंदूक लोड करनी नहीं आ रही है। इसके अलावा एक इंस्पेक्टर नली में गोली डालकर बंदूक लोड करता नजर आ रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल होने में देर नहीं लगी। वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने यूपी पुलिस की आलोचना करनी शुरू कर दी। वहीं, समाजवादी पार्टी ने ट्विटर के जरिए योगी सरकार पर तंज भी कंस दिया है।

दरअसल, बस्ती मंडल के डीआईजी आरके भारद्वाज संत कबीर नगर में थानों का निरिक्षण करने गए थे। इस दौरान उन्होंने खलीलाबाद कोतवाली में पुलिसकर्मियों को पिस्टल, टीयर गन जैसे हथियार चलाकर दिखाने को कहा था। इसके बाद एक-एक कर पुलिसवालो ने डीआईजी के सामने हथियार चलाकर दिखाने शुरू किए। इस दौरान एक SI बंदूक की नली में गोली डालकर कारतूस को लोड करता नजर आया, जिसे देखकर डीआईजी हैरान रह गए।

समाजवादी पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर ये वीडियो शेयर किया और लिखा, ‘ठांय ठांय करने वाली योगी जी की पुलिस में ये क्या हो रहा है? आंय? निर्दोष नागरिकों पर लाठी डंडा गोली गाली बरसाने वाली पुलिस की सिट्टी पिट्टी गुंडे बदमाशों के आगे गुम हो जाती है, मुंह से बस ठांय ठांय निकलता है और अब नली के रास्ते गोली डालना ये तो योगीराज की बड़ी उपलब्धि है।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button