गाड़ी हटाने के लिए कहा तो दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल पर कार चढ़ाकर ले ली जान
When asked to move the car, he ran over a Delhi Police constable with his car and killed him

नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के नांगलोई थाना इलाके में दिल्ली पुलिस के एक कॉन्स्टेबल की हत्या हो गई। आरोपी एक कार चालक है जिसे कॉन्स्टेबल ने रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने उल्टे उसी पर गाड़ी चढ़ा दी। कार चालक ने कॉन्स्टेबल को करीब 10 मीटर तक घसीटा और बाद में उसे कुचलकर मार डाला। पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। गाड़ी को जरूर जब्त कर लिया गया है।
यह घटना बीती रात नांगलोई थाना इलाके की है। एक कार सवार से दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल की कहासुनी हो गई। बात बढ़ते ही कार सवार आरोपी ने हवलदार पर कार चढ़ा दी। उसे करीब 10 मीटर तक घसीटा और बाद में दूसरी कार से टक्कर मारकर उसे कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में पुलिस कॉन्स्टेबल की मौत हो गई। और आरोपी फरार हो गया।
घटना की जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस ने बताया कि कल रात नागलोई इलाके में एक सड़क विवाद के दौरान एक दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल की कार से कुचलकर मौत हो गई थी। कॉन्स्टेबल ने कार चालक को कार हटाने के लिए कहा था, जिससे गुस्साए चालक ने कॉन्स्टेबल को कथित तौर पर 10 मीटर तक घसीटा और एक और कार से टक्कर मार दी। पुलिस ने कार जब्त कर ली है, जबकि आरोपी फरार है। शराब माफिया पर आरोप लग रहे हैं हालांकि, पुलिस इसके पीछे किसी माफिया ऐंगल से इनकार कर रही है।




