मऊ जिला अस्पताल में सपा सांसद राजीव राय और डॉक्टर सौरभ त्रिपाठी के बीच तीखी हुई बहस

डॉक्टर सौरभ त्रिपाठी का विवादों से है गहरा नाता, पत्रकार को भी डॉक्टर ने हेलमेट मारकर भगा दिया था

मऊ/उत्तर प्रदेश। जनपद मऊ जिला चिकित्सालय अचानक हंगामे के शोर से गूंज उठा। स्थानीय सांसद और डॉक्टर सौरभ त्रिपाठी के बीच जमकर बहस हुई। बताया जा रहा है कि दोनों ने एक दूसरे को काफी कुछ कह दिया। दरअसल स्थानीय समाजवादी पार्टी सांसद राजीव राय जनता को मिल रही बुनियादी सुविधाओं का हाल चाल जानने जिला चिकित्सालय पहुंचे थे।जानकारी के मुताबिक चिकित्सा सुविधाओं में हो रही असुविधाओं को लेकर बार-बार शिकायत की जा रही थी। जैसे ही यह बात स्थानीय सांसद राजीव राय तक पहुंची वह अचानक जिला चिकित्सालय पहुंच गए। स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेते हुए जैसे ही वह नाक, कान, गला के डॉक्टर सौरभ त्रिपाठी के पास पहुंचे मामला गरम हो गया।
दरअसल वहां मौजूद लोगों ने जब डॉक्टर की शिकायत सांसद राजीव राय से करना शुरू की तो डॉक्टर पूरी तरह से सांसद के ऊपर ही भड़क गए। डॉक्टर कहने लगा कि नेतागीरी यहां मत दिखाइए। फिर क्या था, सांसद ने भी डॉक्टर को खूब सुना दिया। कहा कि तुम्हारे जैसे विद्यार्थी हैं हमारे, जिनको हम पढ़ाते हैं। हमें कोई और मत समझना। हालांकि इस मामले में मुख्य चिकित्साधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी पूरी तरह तमाशबीन की भूमिका में दिखे।
स्थानीय जनता के मुताबिक डॉक्टर सौरभ त्रिपाठी का विवादों से गहरा नाता है। कभी-कभी तो वह मरीजों से ही भीड़ जाते हैं। पूर्व में एक पत्रकार किसी मरीज को लेकर इसी डॉक्टर के पास पहुंचे थे तो डॉक्टर ने हेलमेट मारकर उन्हें भगा दिया। इसके बाद यह मामला काफी सुर्खियों में था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button