वाराणसी में काशी विद्यापीठ के छात्रों और फूल विक्रेताओं में चले जमकर हुई पत्थरबाजी
There was heavy stone pelting between the students of Kashi Vidyapeeth and flower vendors in Varanasi

वाराणसी/उत्तर प्रदेश। काशी विद्यापीठ का गेट नंबर दो रविवार की सुबह जंग का मैदान बन गया। काशी विद्यापीठ छात्रों और फूल विक्रेताओं के बीच जमकर मारपीट के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव किया। पथराव की वजह से करीब एक घंटे तक इस सड़क पर अराजक स्थिति बनी रही। पथराव की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल पहुंची और मामले को शांत कराया। इस बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने इस घटना में फायरिंग की बात अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।
प्रत्क्षयदर्शी शीनू खान ने बताया कि सुबह के समय काशी विद्यापीठ ले गेट नंबर 2 के पास तीन-चार लड़के एक फूल विक्रेता से किसी बात को लेकर बहस कर रहे थे। इसी बीच उन लड़कों ने फूल विक्रेता को जमकर पीट दिया। फिर वो लड़के कैंपस के भीतर गए और थोड़ी देर के बाद सैकड़ों की संख्या में विद्यापीठ के भीतर से छात्रों का हुजूम बाहर निकला। सबके हाथों में लाठी डंडे थे। बाहर निकलते ही इन लड़कों से फूल विक्रेताओं और किसानों को मारना शुरू कर दिया। लड़के सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को तोड़ने लगे ये देख स्थानीय लोगों ने भी विरोध करना शुरू कर दिया। एक घंटे तक उपद्रवियों ने जमकर इस सड़क पर तांडव मचाया।
बीच शहर हुए इस हंगामे को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने निशाना साधा। अपने फेसबुक और एक्स हैंडल से एक वीडियो साझा करते हुए अजय राय ने योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी स्थित शिक्षण संस्थान महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ पर हवाई फायरिंग की सूचना दुखद है। प्रदेश की भाजपा सरकार में गुंडागर्दी ये कोई पहली बार नहीं है, आए दिन काशी में कहीं न कहीं मनबढ़े गुंडागर्दी का परिचय देते रहते है। जिम्मेदार इन पर लगाम लगाने की बजाए इनके आगे नतमस्तक हैं।
काशी विद्यापीठ के दोनों प्रमुख गेट पर अतिक्रमण की वजह से आए दिन झगड़े होते रहते है। विद्यापीठ के गेट नंबर एक के बाहर सब्जी मंडी लगती है तो गेट नंबर दो के बाहर फूल मंडी है। सावन का आखिरी सोमवार और रक्षा बंधन का पर्व होने की वजह से फूल मंडी में दुकान सामान्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा लगे थे। इसी बीच गेट से निकलते समय विद्यापीठ के छात्र का किसी बात को लेकर एक फूल विक्रेता से झगड़ा हो गया और नौबत पथराव तक आ गई।




