महाराष्ट्र में 12 साल की बच्ची का रेप और फिर हत्या के आरोपी विशाल गावली ने जेल के टॉयलेट में किया सुसाइड

Vishal Gawli, accused of raping and murdering a 12-year-old girl in Maharashtra, committed suicide in the jail toilet

मुंबई/एजेंसी। महाराष्ट्र के कल्याण में एक नाबालिग लड़की के अपहरण, बलात्कार और हत्या के आरोपी विशाल गावली ने नवी मुंबई के तलोजा सेंट्रल जेल में आत्महत्या कर ली। खारघर पुलिस ने घटना की पुष्टि की है और आगे की जांच जारी है। विशाल गावली को जेल के शौचालय में फांसी पर लटका पाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। ये घटना रविवार की सुबह हुई। पुलिस ने गावली के शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंबई के जेजे अस्पताल भेज दिया है। खारघर पुलिस स्टेशन इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि गावली की उम्र 35 साल थी। सुबह करीब 3.30 बजे जेल के टॉयलेट में लटका हुआ मिला।
एक पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया कि गावली टॉयलेट गया और वहां उसने एक तौलिये का इस्तेमाल करके फांसी लगा ली। जेल के अधिकारियों को बाद में उसका शव मिला। पुलिस को तुरंत इस घटना की जानकारी दी गई। मौके पर ही पंचनामा किया गया। अधिकारी ने बताया कि बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए मुंबई के जेजे अस्पताल भेजा गया है ताकि मौत की असली वजह पता चल सके।
बता दें कि विशाल गावली पर आरोप था कि उसने दिसंबर 2024 में कल्याण इलाके में एक 12 साल की बच्ची के साथ रेप किया और फिर उसे मार डाला। इस घटना के बाद लोगों में बहुत गुस्सा था और लोग दोषियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग कर रहे थे। बच्ची 24 दिसंबर को कोलसेवाड़ी इलाके से गायब हो गई थी। बाद में उसकी बॉडी बापगांव गांव में मिली थी, जो ठाणे रूरल पुलिस के इलाके में आता है। कोलसेवाड़ी पुलिस ने जब जांच की तो गावली और उसकी पत्नी साक्षी को गिरफ्तार किया गया। उन पर किडनैपिंग, रेप, मर्डर, सबूत मिटाने और पॉक्सो एक्ट के तहत आरोप लगाए गए थे।
फरवरी में कल्याण पुलिस ने इस मामले में 948 पेज की चार्जशीट दाखिल की थी। पुलिस ने पहले एक बयान में कहा था कि विशाल गावली ने लड़की के साथ रेप किया और उसे मार डाला, जबकि साक्षी ने बॉडी को बापगांव में फेंकने में उसकी मदद की। इस पूरे मामले ने लोगों को हिला कर रख दिया था। अब गावली की आत्महत्या ने इस कहानी में एक और मोड़ ला दिया है। पुलिस अभी भी जांच कर रही है और सच्चाई सामने लाने की कोशिश कर रही है। देखना होगा कि आगे क्या होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button