बरेली में किशोरी के हाथ-पैर बांध किया गैंगरेप, बेहोशी की हालत में छोड़कर आरोपी फरार

बरेली/उत्तर प्रदेश। यूपी के बरेली में एक किशोरी का अपहरण कर उसके साथ पैर बांधकर दुष्‍कर्म कि‍या गया। परिवार वालों ने किशोरी को बीती रात में तलाश किया तो अगले दिन एक ट्रॉली के नीचे बेहोशी की हालत में मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। कोतवाली में शुक्रवार को एक महिला समेत दो नामजद समेत एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। क्षेत्राधिकारी फरीदपुर गौरव सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। तहरीर पर दो नामजद समेत तीन लोगों पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही है। नामजद आरोपियों में एक महिला भी है।
फरीदपुर में एक गांव में बीती रात एक महिला ने गांव के एक युवक से किशोरी की फोन पर बात करवाई और किशोरी फोन पर बात करते करते अपने मकान से बाहर चली गई। गांव का युवक किशोरी को घर से थोड़ी दूर ले गया। वहां पर पहले से ही एक युवक और मौजूद था। दोनों युवकों ने बारी-बारी से किशोरी के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म किया और किशोरी के हाथ पैर बांध कर फरार हो गए। किशोरी बेहोश की हालात में पड़ी रही। जब किशोरी नहीं मिली तो परिवार वालों ने तलाश किया।
करीब साढे़ तीन बजे ट्रॉली के नीचे हाथ पैर बंधे बेहोशी की हालत में किशोरी पड़ी मिली। किशोरी को होश आया तो किशोरी ने परिवार वालों को पूरी घटना की जानकारी दी। परिवार वालों ने पुलिस को बुलाया। किशोरी ने दो नाम बता दिए लेकिन एक व्‍यक्ति को नहीं पहचान सकी। पुलिस ने सामूहिक दुष्‍कर्म की कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस ने अभियुक्‍तों की तलाश में कई स्‍थानों पर दबिश दी, लेकिन कोई नहीं मिला। प्रभारी निरीक्षक थाना फरीदपुर रामसेवक ने बताया कि जल्द ही आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button