गोरखपुर में छिपे हैं पाकिस्तान और चीन के एजेंट? रात में रूसी लड़कियां आती हैं? एलआईयू ने शुरू की मामले की पड़ताल

Are agents of Pakistan and China hiding in Gorakhpur? Do Russian girls come at night? LIU has started investigating the matter

गोरखपुर/उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के गृहक्षेत्र गोरखपुर में पाकिस्तान और चीनी नागरिकों के छिपे होने की सूचना पर प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। एक इंजीनियर द्वारा डीएम को पत्र लिखकर यह दावा किया गया कि कुछ फ्लैटों में संदिग्ध लोग रह रहे हैं, जो अवैध गतिविधियों में लिप्त हैं। पत्र के आधार पर एसपी सिटी ने पूरे मामले की जांच एलआईयू को सौंप दी है।
पेशे से इंजीनियर अभिषेक त्रिपाठी ने जिलाधिकारी को भेजे गए पत्र में लिखा है कि गोरखपुर के पॉश इलाके सहारा स्टेट के चार फ्लैटों में संदिग्ध विदेशी नागरिक रह रहे हैं। इनमें पाकिस्तान और चीन के नागरिक भी शामिल है, जो अपनी पहचान छुपा कर इलाकों में बसे हुए हैं। और यहां से अवैध गतिविधियां संचालित कर रहे हैं। अभिषेक त्रिपाठी ने यह दावा किया है कि फ्लैटों में रात के समय दो रूसी महिलाएं भी आती हैं, यहां ड्रग्स का सेवन और तस्करी की जाती है।
पत्र में यह भी बताया गया है कि एक व्यक्ति अपनी कार के डैशबोर्ड पर पुलिस की टोपी रखता है और खुद को पुलिसकर्मी बता लोगों को भ्रमित भी करता है। शक है कि इसी की शह पर पाकिस्तान और चीनी नागरिक यहां छुपे हुए हैं। और संदिग्ध गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। दिन भर तो यह बिल्कुल दिखाई नहीं देते, लेकिन रात होते ही फ्लैट में गतिविधियां बढ़ जाती है।
देखने से यह महसूस होता है कि यहां देह व्यापार का भी धंधा संचालित हो रहा है। इंजीनियर द्वारा एक फिल्म का जिक्र करते हुए लिखा गया है कि लगता है सब कुछ फिल्मी रूप से चल रहा है। इस सूचना के बाद प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने इसकी जांच सीओ, एलआईयू को सौंपी है।
इस बारे में एसपी सिटी अभिनव त्यागी का कहना है कि पत्र के आधार पर मामले की जांच सीओ एलआईयू को सौंप गई है। उन्होंने जांच शुरू कर दी है। और फ्लैट में रहने वालों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button