पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, दशहरा पर ‘साइबर रावण’ बनाकर सिखाए फ्रॉड से बचने के तरीके
Police's unique awareness campaign, taught ways to avoid fraud by creating 'Cyber Raavan' on Dussehra

बालोद/छत्तीसगढ़। बालोद नगर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। शहर के सरदार वल्लभभाई पटेल स्टेडियम में सार्वजनिक दुर्गोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। यहां बलोद पुलिस की अभिनव पहल देखने को मिली। कार्यक्रम स्थल के प्रवेश द्वार पर पुलिस ने साइबर रावण एवं साइबर प्रहरी, साइबर जागरूकता सेल्फी स्टैंड बनाया गया था। पुलिस की यह पहल नागरिकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा, जहां लोगों में सेल्फी लेने के लिए होड़ लगी रही। आम जनता के साथ ही साथ संजारी बालोद विधायिका संगीता सिंहा ने भी सेल्फी लेते हुए पुलिस के अभिनव पहल की तारीफ की।
दरअसल, कार्यक्रम स्थल के गेट पर बना यह साइबर रावण लोगों से अपील कर रहा था कि ओटीपी बता दो मुझे, इस लिंक पर क्लिक करो, अपना पासवर्ड मत बदलो समय पर। किसी भी अनजान कॉल पर बातचीत कर लो। साइबर रावण के द्वारा इस तरीके से आपको साइबर फ्रॉड का शिकार बनाने के लिए बताया जाता है।
इस प्रकार के फ्रॉड पर जीत पाने के लिए साइबर जागरूकता होना जरूरी है। इसी साइबर जागरूकता के ज्ञानी के तीर से आप इस साइबर फ्रॉड रूपी रावण का दहन कर सकते हैं। इसके बाद भी साइबर फ्रॉड के शिकार होते हैं तो टोल फ्री नंबर 1930 रुपए तीर से फ्रॉड के शिकार से बच सकते हैं। साइबर जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत लोगों को साइबर फ्रॉड से बचने सीखाने की इस अभिनव पहल की लोगों ने तारीफ की। प्रदेश में लगातार हो रहे विकास के चलते टेक्नोलॉजी का उपयोग लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके साथ ही साइबर फ्रॉड के कई मामले सामने आने लगे है। इसके चलते ही बलोद शहर में पुलिस साइबर पखवाड़ा के अलावा लगातार लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चला रही है। पुलिस सार्वजनिक स्थानों के साथ ही स्कूलों और कॉलेज में पहुंचकर जानकारी दे रही है।




