करणी सेना को जवाब देने की तैयारी, 19 अप्रैल को आ रहे अखिलाश यादव

Preparing to answer the Karni Sena, Akhilesh Yadav is coming on April 19

आगरा/उत्तर प्रदेश। आगरा में करणी सेना द्वारा रक्त स्वाभिमान सम्मेलन में जिस प्रकार अराजकता से नियम व शर्तों का मखौल उड़ाया वो सही नहीं है। ये कहना है सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन का। उन्होंने कहा कि रक्त स्वाभिमान सम्मेलन की आड़ में तलवार, डंडे व हथियार लहराकर भय का माहौल बनाया गया है।
किसी सभ्य समाज में हिंसा को प्रोत्साहित नहीं किया जा सकता। तलवार, डंडे और हथियार लहराकर सम्मेलन की आड़ में भय का माहौल बनाने की कोशिश की गई। अराजकता से नियम व शर्तों का मखौल उड़ाया गया। यह वही लोग हैं जो नहीं चाहते कि जाति गणना हो। सभी को समान दर्जा मिले। ये कहना है सपा सांसद रामजी लाल सुमन का।
रविवार को आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने बताया कि विरोध कानून के तहत होना चाहिए। जिस तरह से विरोध किया गया, वह हिंसा है। विरोध करने वाले भाजपा की मानसिकता के लोग हैं। यह वैचारिक संघर्ष की लड़ाई है। एक तरफ सामंती लोग हैं जो अपनी मनोवृत्ति से समझौता नहीं करना चाहते। दूसरी तरफ वो लोग हैं सामाजिक न्याय के पक्षधर हैं। जिनका हक मारा गया। ये वही लोग हैं जो अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री पद से हटते ही उनके घर की गंगाजल से सफाई करते हैं। राजस्थान में दलित नेता मंदिर में चले गए तो मंदिर की सफाई की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button