पंचकुला के होटल में जमकर फायरिंग, एक युवती समेत तीन की हत्या

दिल्ली, हिसार और फरीदाबाद के थे रहने वाले

पंचकुला/हरियाणा। पंचकूला में एक दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक होटल की पार्किंग में अज्ञात हमलावरों ने एक महिला समेत तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना रविवार आधी रात की है। पिंजौर पुलिस थाने के प्रभारी सोमबीर ने बताया कि मृतकों की पहचान दिल्ली के निवासी विक्की तथा विपिन और हिसार की निवासी निया के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि मारे गए तीनों लोग पिंजौर के इस होटल में बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट करने आए थे। बर्थडे मनाने के बाद ये होटल की पार्किंग में पहुंचे। यहां कार में बैठने से पहले कुछ लोग पहुंचे और उनके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
घटना आधी रात करीब 2 बजे की है। पुलिस ने बताया कि हमलावर फायरिंग के बाद मौके से फरार हो गए। फिलहाल मामला गैंगवार का लग रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि जिस होटल में घटना हुई है, वह पंचकूला के मोरनी रोड के पास बुर्जकोटिया रोड पर है। हमलावर होटल की पार्किंग में कार के अंदर बैठकर पीड़ितों का इंतजार कर रहे थे। पुलिस कंट्रोल रूम में घटना की सूचना सुबह करीब 3:30 बजे मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने बताया कि विक्की, विनीत और निया के घरवालों को सूचना दे दी गई है। विक्की फरीदाबाद का रहने वाला था। वह अपराधी किस्म का था। उसके ऊपर कई केस दर्ज हैं। पुलिस को शक है कि यह गैंगवार का मामला हो सकता है। कुछ लोगों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने फायरिंग की ताबड़तोड़ आवाज सुनी। करीब 12 राउंड फायरिंग की गईं। मारी गई निया की छाती में गोली लगी है। वहीं दोनों युवकों के सिर पर गोली मारी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button