आम आदमी पार्टी विधायक अमानतुल्लाह खान के बेटे की गुंडागर्दी, नोएडा में पेट्रोल पंप कर्मचारियों से की मारपीट

नोएडा। कोतवाली फेज-वन क्षेत्र के सेक्टर-95 स्थित पेट्रोल पंप पर दिल्ली से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान के पुत्र और उसके समर्थक द्वारा गुंडागर्दी का मामला सामने आया है।
पेट्रोल पंप संचालक विनोद कुमार सिंह का आरोप है कि विधायक के पुत्र व समर्थकों के साथ मंगलवार सुबह पंप पर आए और पहले ईंधन लेने को लेकर कहासुनी करने लगे।
जब उनसे लाइन में आकर ईंधन लेने को कहा तो समर्थकों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट की। समर्थकों ने कार में रखे औजारों से हमला किया। वहीं आरोप है कि कार में बैठे विधायक अमानतुल्लाह खान ने मैनेजर कक्ष में कर्मचारियों को धमकाया।
वीडियो में गनर के साथ अमानतुल्लाह खान दिखाई दे रहे हैं। डीसीपी नोएडा विद्या सागर मिश्र का कहना है कि वीडियो पर संज्ञान लेकर पंप संचालक से शिकायत लेकर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
आप विधायक अमानतुल्लाह खान के बेटे की गुंडई
नोएडा में पंप कर्मचारियों से मारपीट
पंप मैनेजर को धमकाने और मारपीट के वीडियो वायरल#Noida pic.twitter.com/6bnOFOTo4V— Abhishek Tiwari (@abhishe_tiwary) May 7, 2024




