कानपुर में मौसेरे बाबा ने नाबालिग पोती से किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

कानपुर/उत्तर प्रदेश। यूपी के कानपुर से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। मौसेरे बाबा ने अपनी नाबालिग पौत्री से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देकर रिश्तों को शर्मसार कर दिया। पीड़िता ने फोन पर रिश्तेदारी में गए पिता को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर 60 वर्षीय बुजुर्ग को अरेस्ट कर जेल भेजा है।
मूलरूप से जालौन का रहने वाला दिहाड़ी मजबूर नानकारी में परिवार के साथ रहता है। पीड़िता के पिता ने बताया कि बीते शनिवार को परिवारिक चाचा की तेरहवीं में शामिल होने के लिए पत्नी के साथ जालौन गया था। अपने तीन बच्चों को कल्यानपुर निवासी 60 वर्षीय मौसा की जिम्मेदारी पर छोड़ गया था।
पिता ने बताया कि शनिवार देररात मौसा ने नाबालिग मंझली बेटी (12) के साथ गलत किया। इसके बाद मौके से फरार हो गया था। रविवार को बेटी ने फोन पर पूरा घटनाक्रम बताया। इसके बाद फौरन पत्नी के साथ घर लौटे, और बेटी के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने पिता की तहरीर पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा। एसीपी कल्यानपुर अभिषेक पांडेय के मुताबिक घटना की रिपोर्ट दर्ज आरोपी को अरेस्ट कर जेल भेजा गया है।




