आगरा में महिला ऑटो चालक से गैंगरेप करने वाले आरोपी गिरफ्तार, दोनों मेरठ के हैं जीजा साले

The accused who gangraped a female auto driver in Agra have been arrested. Both are brother-in-law and brother-in-law from Meerut.

आगरा/उत्तर प्रदेश। आगरा के बालूगंज के होटल में महिला ऑटो चालक से सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपियों को सोमवार को आगरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी जीजा-साले हैं और मेरठ के रहने वाले हैं। घटना के दिन दोनों आगरा घूमने आए थे। इसी दौरान ऑटो चालक महिला को बातों में फंसाकर होटल ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। सोमवार को उन्हें जेल भेज दिया गया।सोमवार को डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि एत्माद्दौला क्षेत्र की महिला अपनी बेटी की परवरिश के लिए ऑटो चलाती है। विगत शुक्रवार को रामबाग से ऑटो में बैठे दो युवकों ने खुद को फौजी बताकर ऑटो से आगरा घुमाने की पेशकश की थी। बातों में फंसाकर महिला के बारे में पता कर लिया कि उसका पति से विवाद चल रहा है। इस पर छह साल की बेटी का प्रवेश सैन्य स्कूल में कराने का झांसा दिया।
महिला दोनों को फौजी समझकर उनकी बातों में आ गई। दोनों आरोपियों ने बालूगंज के एक होटल में बुलाया और कुछ देर में घूमने के लिए ऑटो से निकलने की बात की। होटल के कमरे में पहुंचते ही बंदूक के बल पर दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला द्वारा थाना रकाबगंज पर दी गई तहरीर के आधार पर सामूहिक दुष्कर्म की धारा-70(1) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया।
डीसीपी ने बताया कि इस घटना के खुलासे के लिए एसीपी सदर टीम गठित की गई। मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर रविवार को महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी शास्त्रीनगर, मेरठ निवासी मुकेश और लोनी, गाजियाबाद निवासी अजय को ईदगाह बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया गया। सोमवार को दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button