गांधी नगर मार्केट में कपड़े की दुकानों में लगी भीषण आग,दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर

नई दिल्ली। एशिया की सबसे बड़ी दिल्ली की गांधी नगर कपड़ा मार्केट की दुकान में बुधवार को भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर दमकल की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंची।
आग लगने से दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया है। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। दमकल की टीम आग बुझाने में जुटी हुई है। वहीं, पुलिस का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज से आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। हालांकि आग से अभी किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।




