बेंगलुरु में लगाई गई कैंपेगौड़ा की 108 फीट ऊंची कांस्य की प्रतिमा, पीएम मोदी करेंगे अनावरण

बेंगलुरु,(एजेंसी)। बेंगलुरु के संस्थापक कैंपेगौड़ा की 108 फीट ऊंची प्रतिमा राजधानी के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा परिसर में लगाई जा रही है। मूर्ति स्थापना का काम आखिरी चरण में है। करीब 23 एकड़ में फैले हेरिटेज पार्क में प्रतिमा लगाई गई है। जानेमाने मूर्तिकार और पद्म भूषण से सम्मानित राम सुतार ने इस प्रतिमा को तैयार किया है।पीएम मोदी 11 नवंबर को 108 फीट ऊंची कांस्य की इस प्रतिमा का अनावरण करेंगे। बताया जा रहा है कि प्रतिमा में 4 हजार किलो की तलवार लगाई गई है। तलवार को एक विशेष ट्रक के जरिए दिल्ली से बेंगलुरु लाया गया है।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डाक्टर सुधाकर के ने बताया कि पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा ने 2019 में भाजपा की सरकार बनने के बाद इस मूर्ति के विचार की शुरुआत की। सीएम बोम्मई ने भी इस ऐतिहासिक स्मारक की स्थापना सुनिश्चित करने के लिए इसका अनुसरण किया। मैं उनको धन्यवाद करता हूं।केंपेगौड़ा विजयनगर साम्राज्य के एक शासक थे। उन्होंने 1537 में कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु शहर को बसाया था। अपने समय के सुशिक्षित और सफल शासक रहे केंपे गौड़ा को सामाजिक सुधारों और बेंगलुरु में मंदिरों और जलाशयों के निर्माण के लिए भी जाना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button