यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड पेपर लीक कांड में मेरठ STF टीम का ऐक्शन, गैंग के 6 बदमाश गिरफ्तार

मेरठ/उत्तर प्रदेश। यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में पेपर आउट कराने वाले गिरोह के आधा दर्जन लोगो को मेरठ एसटीएफ ने किया गिरफ्तार किया है। एसटीएफ गिरफ्तार किए इस गिरोह के पास से आंसर कॉपी, गाइड, 8 मोबाइल फोन एक कर भी बरामद की है। सभी आरोपी मेरठ में अलग अलग स्थानों के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मेरठ एसटीएफ के एसपी बृजेश कुमार सिंह ने बताया, की उन्हे एक मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी । यूपी पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा में सेंधमारी कर नकल कराने वाले गैंग के कुछ लोग थाना कंकरखेड़ा के नागलाताशी में घूम रहे है। पुलिस भर्ती में हुए पेपर को लीक करने में इनके अहम भूमिका थी।
एसटीएफ की एक टीम तत्काल बताए गए मौके पर पहुंची और आधा दर्जन लोगो को हिरासत में ले थाने ले आई । पूछताछ में बताए स्थान से एसटीएफ में इनके पास से 18 फरवरी 2024 की दूसरी पाली की उत्तर कुंजी का उपयोग हुई गाइड भी बरामद की है।
पकड़े गए गैंग के 14 सदस्य
एसपी एसटीएफ बृजेश सिंह ने बताया की पकड़े गए सभी 6 आरोपी मेरठ जिले में अलग-अलग जगहों के रहने वाले हैं। सरधना, कंकरखेड़ा, टीपीनगर, नगलाताशी में रहते हैं। सभी मिलकर नकल कराने का काम करते हैं। कुछ दिन पूर्व यूपी पुलिस की भर्ती परीक्षा हुई थी। लेकिन परीक्षा से एक दिन पहले सेंधमारी कर सॉल्वर गैंग ने यूपी पुलिस का पेपर लीक कर दिया था।
एसटीएफ ने आरोपियों के पास से मोबाइल और लैपटॉप से पेपर लीक से जुड़ीं कई दस्तावेज बरामद किए हैं। अभी की जा रही पूछताछ ने पुलिस भर्ती को लेकर और भी बड़े राज खुल सकते हैं। इस गैंग में कुल 14 सदस्य हैं। जिनमे से अभी 8 आरोपी फरार है जिनकी तलाश की जा रही है।एसटीएफ ने पकड़े गए सभी आरोपियों को भेजा जेल।
- साहिल पुत्र अमरनाथ निवासी शोभापुर निकट अम्बेडकर पार्क थाना कंकरखेड़ा जनपद मेरठ।
- नवीन पुत्र सलेखचंद निवासी शोभापुर थाना कंकर खेड़ा जनपद मेरठ।
- रोहित कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी मकान नंबर 237 गोलाबाद थाना टीपी नगर जनपद मेरठ।
- दीपक, पुत्र दिनेश, निवासी टू व्हीलर रोड, सनराइज कॉलोनी, थाना कंकर खेड़ा जिला मेरठ।
- प्रवीण कुमार पुत्र ओमपाल सिंह निवासी 136 नगलातासी कंकरखेड़ा।
- बिट्टू सिंह बहादुर पुत्र दयाराम सिंह निवासी ग्राम अलीपुर, थाना सरधना, मेरठ।




