मेरठ में एनसजी कमांडो के भाई को दबंगों ने किया अधमरा

मेरठ/उत्तर प्रदेश। मेरठ पुलिस प्रशासन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब चेन्नई से एक एनसजी कमांडो अपनी यूनिफॉर्म में एसएसपी से मिलने पहुंचा। कमांडो ने एसएसपी से मिलकर कहा कि गांव के दबंगों ने उसके भाई पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया है। लेकिन थाना पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की।
मेरठ में गांव के दबंगों ने एनसजी कमांडो के भाई पर जानलेवा हमला करके उसे अधमरा कर दिया। वह इस समय अस्‍पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। भाई पर हमले की सूचना मिलने पर एनसजी कमांडो चेन्‍नै से मेरठ पहुंचा। उसने थाने में शिकायत की तो एसएचओ ने टरका दिया। कमांडो ने एसएसपी से उनके निवास पर मुलाकात की और पूरे मामले से अवगत कराया। एसएसपी ने फौरन एसपी देहात को कार्रवाई के आदेश दिए थे।सोनू चौधरी मेरठ के रसूलपुर रोहटा का रहने वाला है और वर्तमान में चेन्नई में एनएसजी कमांडो है। सोनू ने बताया कि गांव के दबंग मुकुल और सौरभ नामक के युवकों ने उसके भाई मोनू पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया है। इस मामले में थाने स्तर पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही थी। कमांडो अपना शिकायत पत्र लेकर एसएसपी से मिला और घटना की जानकारी देते हुए आरोपी का धमकी वाला वीडियो भी उन्हें दिखाया। कमांडो सोनू ने बताया कि उसके भाई ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई है। आज उसकी हालत नाजुक है।
सोनू ने एसएसपी को एक वीडियो भी दिखाया जिसमें एक युवक हत्या करने की धमकी देता हुआ नजर आ रहा है। आरोपी युवक कह रहा है कि चौकी थाने में मुकुल मल्लाहपुर नाम से जानते हैं मुझे। अब तक 13 मर्डर कर चुका हूं अब तेरा भी यहीं कत्ल करूंगा।
एसपी देहात कमलेश बहादुर सिंह का कहना है कि एनएसजी कमांडो के भाई जो रोहटा गांव में रहते हैं। उन पर गांव के युवकों ने हमला कर दिया था। कमांडो की तहरीर पर सौरभ उर्फ मोंटी, मुकुल मोदी और अन्य अज्ञात के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगी हुई हैं जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button