गाजियाबाद में मां की मौत के बाद बेटी के साथ 4 साल से रेप कर रहा था पिता, 3 बार कराया गर्भपात

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 19 साल की एक युवती ने अपने पिता पर 4 साल तक रेप करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि इस घिनौने कृत्य में पीड़िता के भाई और ताऊ ने भी उसका साथ दिया था। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर अन्य नामजदों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। जिले के मोदीनगर कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी की रहने वाली 19 साल की युवती का आरोप है कि उसका पिता पिछले 4 साल से उसका रेप करता आ रहा है। 4 साल पहले युवती की मां का देहांत हो गया था। तभी से पिता की उस पर गंदी नजर थी।
उन्होंने बताया कि एक रात वह कमरे में सो रही थी, तभी पिता ने उसका यौन शोषण किया। विरोध करने पर मारपीट भी की। किसी को कुछ बताने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद से आरोपी पिता अक्सर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने लगा। कई बार उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध भी बनाए। डर और लोकलाज के कारण वह अत्याचार सहन करती रही। एक दिन पीड़िता ने पिता के कृत्य के बारे में अपने भाई और ताऊ को बताया, लेकिन उन्होंने भी आरोपी का ही साथ दिया और उस पर किसी को भी न बताने का दबाव बनाया। इस बीच युवती तीन बार गर्भवती हुई। तीनों बार परिवार के लोगों ने उसका गर्भपात करा दिया। 2 महीने पहले भी उसका गर्भपात कराया गया था। तभी से वह आरोपियों के चंगुल से निकलने की योजना बना रही थी।
मामला घर के बाहर किसी को पता न लगे, इसके लिए युवती के अकेले बाहर निकलने पर पाबंदी थी। वह बहुत कम घर से बाहर निकलती थी। अक्सर आरोपियों के साथ ही वह आती-जाती थी। गुरुवार को वह किसी तरह घर से निकलकर मोदीनगर रेलवे स्टेशन पर पहुंची और गाजियाबाद जाने वाली ट्रेन में बैठ गई। युवती को गाजियाबाद स्टेशन पर बैठा देख एक पुलिसकर्मी उसके पास गया। पीड़िता ने रोते हुए पुलिसकर्मी को पिता की करतूत बताई और घर जाने से मना कर दिया। पुलिस कमिश्नर गाजियाबाद के आदेश पर तत्काल केस दर्ज किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button