शिक्षक के पैर में लगी थी चोट, खुद मंच से नीचे उतरकर सीएम योगी ने किया सम्मानित
The teacher had an injury on his leg, CM Yogi himself came down from the stage to honour him

गोरखपुर/उत्तर प्रदेश। गोरखपुर के बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में सीएम योगी को उत्कृष्ट कार्य करने वाले माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालयों के 54 शिक्षकों को सम्मानित करना था। इनमें अलीगढ़ जिले के प्राथमिक विद्यालय, सूरतगढ़ के प्रधानाध्यापक मूलचंद भी थे। इनके पैर में चोट लगी होने के कारण वो मंच पर नहीं आ सके।
नीचे दर्शक दीर्घा में बैठकर आयोजन में भाग ले रहे थे। सीएम योगी को जानकारी हुई कि शिक्षक वहीं मौजूद हैं और चोट लगने की वजह से मंच के ऊपर नहीं आ पा रहे हैं। सीएम योगी ने खुद मंच से नीचे जाने का फैसला किया और व्हील चेयर पर नीचे दर्शक दीर्घा में बैठे मूलचंद को जाकर सम्मानित किया।



