हरियाणा के कुरुक्षेत्र में चल रहे 1008 कुंडिया महायज्ञ के दौरान भिड़े ब्राह्मण, चली गोलियां, दो घायल

कुरुक्षेत्र/हरियाणा। कुरुक्षेत्र जिले में चल रहे 1008 कुंडिया महायज्ञ में उस समय अफरा तफरा मच गई जब यज्ञ करने वाले ब्राह्मणों के बीच झड़प हो गई। इस झड़प के दौरान गोलिंय भी चली। गोली लगने से एक शख्स घायल भी हुआ है। घायल होने वाले का नाम आशीष है, जो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का रहने वाला है। आशीष के जांघ में गोली लगी है। वहीं प्रिंस नामक युवक के सिर पर पत्थर लगा है। प्रिंस लखीमपुर खीरी का रहने वाला बताया जा रहा है।
यह सभी ब्राह्मण अलग-अलग राज्य से बुलाए गए थे, जो यज्ञ कर रहे थे। सूत्रों से जानकारी मिली है यज्ञ करवाने आए ब्राह्मणों पर लाठियां भांजी गई और बाबा के बाउंसर ने गोलियां चलाई है। यह यज्ञ 27 मार्च तक चलना है। इसमें बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल, पूर्व मंत्री सुभाष सुधा, राम विलास शर्मा, सीएम नायब सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल समेत बीजेपी के नेता शिरकत कर चुके हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, यज्ञ में शामिल ब्राह्मणों को बासी भोजन परोसा गया, जिसका उन्होंने विरोध किया। लगातार हो रहे विरोध के चलते सुबह आयोजकों के सुरक्षा गार्डों और ब्राह्मणों के बीच बहस हो गई। देखते ही देखते माहौल गरमा गया और गार्डों ने गुस्से में फायरिंग कर दी। इस हमले में लखनऊ से आए आशीष तिवारी नामक ब्राह्मण को गोली लग गई। घायल को तुरंत एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button