गुजरात में 15वीं मंजिल पर फ्लैट में उगा रहे थे गांजा, पुलिस ने किया भंडाफाेड़

अहमदाबाद,(गुजरात)। अहमदाबाद शहर में फ्लैट में गांजे की खेती करने का चौंकाने वाला खुलसा हुआ है। पुलिस अहमदाबाद के सरखेज इलाके की एक पॉश सोसाइटी के 15वीं मंजिल प्रतिबंधित गांजे की खेती करने पर एक महिला समेत तीन को अरेस्ट किया है। इस मामले में अभी व्यक्ति फरार है। पुलिस के अनुसार ये सभी झारखंड के रांची के रहने वाले हैं। सूचना के आधार पर फ्लैट में छापेमारी की गई तो वहां पर बिना मिट्‌टी के कृत्रिम तौर पर गांजे की खेती की जा रही थी। पुलिस के अनुसार सभी के खिलाफ NDPS Act की धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है। इनके ट्रैक को खंगालने के लिए टीम झारखंड जाकर भी जांच करेगी।
अहमदाबाद पुलिस के अनुसार सरखेज क्षेत्र के एक रिहायशी थ्री बीएचके फ्लैट में गांजे की खेती की जा रही थी। इसके बाद एक पूरी लैब बनाई गई थी। पुलिस ने छापेमारी करके फ्लैट से गांजे के 96 पौधे जब्त किए हैं। पुलिस को सवा लाख रुपये के गांजे के साथ कुल 4.87 लाख रुपये का सामान मिला है। पुलिस ने फॉरेंसिंक साइंस लेबोरेट्री (एफएसएल) के अधिकारियों की मौजूदगी में ऑर्चिड लेजेंसी की 15वीं मंजिल के मकान नंबर 1501-1504 में छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया। अहमदाबाद के एम डिवीजन के एसीपी एसडी पटेल ने कहा कि पूरे राज्य में यह अपनी तरह का पहला मामला है।
आरोपियों ने बांट रखा था काम
पुलिस के अनुसार इस मामले में झारखंड निवासी 3 लोगों रवि प्रकाश, विरेन प्रभात और रितिका को पकड़ा गया है। पुलिस ने बताया कि ये तीनों गांजे के पौधे की हाइड्रोपोनिक्स खेती करते थे। इसमें बिना मिट्टी के पौधों को उगाया जाता है। ग्रीन हाउस इफैक्ट से अच्छी गुणवत्ता के गांजे की खेती का सिस्टम बनाया गया था। पौधों के जल्दी विकास के लिए केमिकल का उपयोग भी किया जाता था। सर्किट आदि लगाकर तापमान मेंटेन रखने की व्यवस्था की गई थी। आरोपितों में रवि प्रकाश ने एग्रीकल्चर की पढ़ाई की है। पौधों को इलेक्ट्रिक सर्किट की सहायता से पानी दिया जाता था। पौधों की अच्छी ग्रोथ के लिए जरूरी 16 से 20 डिग्री तापमान को मेंटेन किया जाता था। रितिका यह मेंटेन करती थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button