सौहार्द पूर्ण तरीके मनाएं त्यौहार : एसपी फतेहपुर उदयशंकर सिंह

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। बकरीद और गंगा दशहरा सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की रणनीति पुलिस अधीक्षक उदयशंकर सिंह ने तैयार की। गुरुवार को कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में एसपी ने कहा कि सभी लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द पूर्ण तरीके से त्योहार मनाएं। एसपी ने नागरिकों से कहा कि त्योहार को आपसी सौहार्द के साथ मनाएं। कोई भी गैर परंपरागत कार्य शुरू न किए जाएं। उन्होंने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि जिन थानों में पीस कमेटी की बैठकें अभी तक नहीं हुई हैं, उन थानों में पीस कमेटी की बैठक कर ली जाए।
ईदगाह एवं मस्जिदों का भ्रमण कर सभी आवश्यक कार्यवाही पूरी कर ली जाए। थाना प्रभारियों को गंगाघाटों पर सुरक्षा के इंतजाम करने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने पवन कुमार मीना ने कहा कि नगर क्षेत्र में अधिशासी अधिकारी, ग्रामीण स्तर पर जिला पंचायत राज अधिकारी मस्जिदों के आसपास साफ सफाई के साथ चूने का छिड़काव समय से करा दें। कुर्बानी खुले में कतई न की जाए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अविनाश त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक धीरेंद्र प्रताप सिंह सहित समस्त उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, अधिशासी अधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत, पीडब्ल्यूडी, एआरटीओ, खाद्य अभिहित अधिकारी, विहिप नेता मौजूद रहे।




