4 बच्चे पैदा करने वाले ब्राह्मणों को देंगे 1 लाख रुपये इनाम, परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष का बड़ा ऐलान
Brahmins who give birth to 4 children will be given a reward of Rs 1 lakh, a big announcement by the chairman of Parashuram Kalyan Board
![]()
इंदौर/मध्य प्रदेश। जिले में सनाढ्य ब्राह्मण समाज के परिचय सम्मेलन के दौरान परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष विष्णु राजोरिया ने ब्राह्मण समुदाय से चार बच्चे पैदा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि चार बच्चों वाले परिवारों को 1 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। यह घोषणा रविवार को आयोजित सम्मेलन में की गई।
राजोरिया ने कहा, “देश में विधर्मी आबादी तेजी से बढ़ रही है। हमें अपने परिवार और समाज पर ध्यान देने की आवश्यकता है। युवा पीढ़ी से मेरी बड़ी उम्मीद है। उन्हें सुनना चाहिए कि आने वाली पीढ़ी की रक्षा उनके ही हाथों में है।” उन्होंने मंच से कहा कि जो युवा अच्छे पदों पर पहुंच जाते हैं, वे अक्सर एक ही बच्चे के बाद परिवार बढ़ाना बंद कर देते हैं। यह गलत है। चार बच्चे होने ही चाहिए। जिनके चार बच्चे होंगे, उन्हें परशुराम कल्याण बोर्ड से 1 लाख रुपये का इनाम मिलेगा। यह प्रोत्साहन भविष्य में भी जारी रहेगा, चाहे बोर्ड का अध्यक्ष कोई भी हो।”
युवाओं की आर्थिक चिंताओं को लेकर उन्होंने कहा, “पढ़ाई का खर्चा ज्यादा हो सकता है, लेकिन परिवार बढ़ाने में पीछे नहीं रहना चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो विधर्मी लोग देश पर हावी हो जाएंगे। ब्राह्मणों की संख्या तेजी से घट रही है। ब्राह्मणों की संख्या बढ़ाना सनातन धर्म की रक्षा के लिए जरूरी है। आने वाली पीढ़ियों को समाज, गोत्र और सूत्र की रक्षा करनी होगी। लोकतंत्र में जनसंख्या सबसे बड़ा बल है। ब्राह्मणों को अपनी संख्या बढ़ाने के लिए गंभीरता से प्रयास करना चाहिए।”




