खागा विधानसभा के नगर पंचायत खखरेरू में हुआ नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन

सत्येंद्र शुक्ला,(फतेहपुर/उत्तर प्रदेश)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन सोमवार को खागा विधानसभा के नगर पंचायत खखरेरू के ग्रीन गार्डेन में हुआ। सम्मेलन की मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा कमलावती सिंह रहीं। सम्मेलन का संचालन विमलेश पांडेय व सुनिधि तिवारी ने किया। सम्मेलन में आयी महिलाओं को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि व क्षेत्रीय विधायक कृष्णा पासवान ने भाजपा द्वारा किये गये कार्यों से अवगत कराते हुए बताया कि केंद्र सरकार ने हाल ही में महिलाओं के हितों के लिए 33 प्रतिशत सीटों पर आरक्षण देने का नया कानून बनाया गया है। इस नये कानून से जहां महिलाएं और सशक्त होंगी वहीं उनकी राजनीति में हिस्सेदारी भी बढ़ेगी।
दोनों वक्ताओं ने सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं से अवगत कराते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। मोदी के नेतृत्व में केंद्र में एक बार पुनः भाजपा की सरकार बनाने के लिए क्षेत्रीय विधायक ने महिलाओं को संकल्प दिलाया। इससे पूर्व धाता इंटर कालेज की छात्राओं ने स्वागत गीत के साथ अतिथियों का स्वागत करते हुए अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम दिखाये और रंगोली भी बनाई। कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया। इस दौरान कार्यक्रम आयोजक चेयरमैन खखरेरू ज्ञान चंद्र केशरवानी, धाता विकास खंड अजय, तिवारी , संयोजक मोना शुक्ला, चेयरमैन धाता रेखा सरोज, गीता सिंह, दीपिका सिंह, प्रीति सिंह, प्रवीण पांडेय, विनय गुप्ता, सुभम ठाकुर ,धर्मेंद्र सिंह, विमलेश पांडेय राजेंद्र यादव रोहित कुमार ,समेत लगभग दो हजार महिलाओं ने प्रतिभाग किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button