फतेहपुर में बंदरों के आतंक से मासूम की मौत, गांव में शोक और भय का माहौल

सत्येंद्र शुक्ला,फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। खखरेरू थाना क्षेत्र के धाता विकासखंड के पौली गांव में बंदरों के बढ़ते आतंक ने एक मासूम की जान ले ली। गांव निवासी स्वर्गीय मोहम्मद असलम का 16 वर्षीय पुत्र इजहरूल हसन अपने घर की छत पर था, तभी अचानक एक आक्रामक बंदर ने हमला कर दिया। हमले से भयभीत होकर इजहरूल छत से नीचे गिर पड़ा और गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक व दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में लंबे समय से बंदरों का आतंक बना हुआ है और आए दिन लोग इनके हमलों का शिकार होते हैं। इसके बावजूद प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द बंदरों को पकड़वाने और इस समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाएं दोबारा न हों। यह घटना प्रशासनिक लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े करती है और लोगों में गहरी नाराजगी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button