ठाणे में बस ड्राइवर की बेरहमी से पिटाई, 5-6 लोगों ने लाठी-डंडों से किया हमला

महाराष्ट्र के ठाणे में मीरा-भायंदर नगर निगम के एक बस ड्राइवर पर 5-6 लोगों ने हमला कर दिया। गैमुख घाट के पास हुई यह घटना बाइक के बस को ओवरटेक करने के विवाद से शुरू हुई।

ठाणे/महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के ठाणे से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां मीरा-भायंदर नगर निगम के एक बस ड्राइवर पर 5-6 लोगों ने मिलकर हमला कर दिया और उसकी बेरहमी से पिटाई की।
ठाणे में यह घटना गैमुख घाट के पास हुई। बताया जा रहा है कि यह विवाद एक बाइक के बस को ओवरटेक करने को लेकर शुरू हुआ और बढ़ते-बढ़ते मामला हाथापाई में बदल गया।
गैमुख घाट के पास मामूली विवाद के बाद 5-6 लोगों ने मिलकर मीरा-भायंदर नगर निगम के बस ड्राइवर को बेरहमी से पीटा। ये लोग हाथ में डंडा लिए बस में चढ़े और बस ड्राइवर की पिटाई करने लगे। इन सभी लोगों ने ड्राइवर के कपड़े भी फाड़े और बेहरहमी से पिटाई की। हमले की पूरी घटना बस में लगे कैमरे में कैद हो गई।
ड्राइवर की शिकायत के आधार पर, कोपरी पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता के तहत अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस वीडियो फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है और सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास भी जारी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button