नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत कौशाम्बी में डीएम और एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

सचिन पाण्डेय,कौशाम्बी/उत्तर प्रदेश। जनपद कौशाम्बी में आगामी नवरात्रि पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार के साथ जिलाधिकारी कौशाम्बी डॉ अमित पाल द्वारा थाना कड़ाधाम अन्तर्गत शीतला माता मंदिर एवं कुबरी घाट का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर, पार्किंग स्थल, बैरिकेडिंग व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, साफ-सफाई एवं भीड़-प्रबंधन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं यातायात व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं।
इसके अतिरिक्त, ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्क रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तत्पर रहने के निर्देश दिए गए। मंदिर समिति के सदस्यों के साथ संवाद स्थापित कर आवश्यक सहयोग हेतु भी कहा गया।
कौशाम्बी पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button