1 अप्रैल से बदल जाएगा टोल टैक्स का नियम, एमएलएफएफ लाने की तैयारी

नई दिल्ली/एजेंसी। 1 अप्रैल 2026 से टोल टैक्स भरने का तरीका बदलने जा रहा है। नए नियम के मुताबिक, केंद्र अब आप एक अप्रैल से टोल प्लाजा पर कैश लेन-देन नहीं कर पाएंगे, केंद्र सरकार ने इसे पूरी तरह बंद करने का फैसला किया है। इस बदलाव के बाद टोल का भुगतान केवल फास्ट टैग के माध्यम से ही किया जा सकेगा। सरकार की कोशिश है देश के अर्थव्यवस्था को पूरी तरह डिजिटल किया जाए, इसी दिशा में इसे एक अहम कदम माना जा रहा है, साथ ही आपकी यात्रा भी बाधा रहित हो।
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि भारत तेजी से डिजिटल अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा है। पहले टोल प्लाजा पर यूपीआई से भुगतान शुरू किया गया था, अब सरकार ने तय किया है कि एक अप्रैल से टोल प्लाजा पर कैश में भुगतान स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके बाद सिर्फ फास्टैग और यूपीआई ही मान्य होगा।
1 अप्रैल के बाद से टोल प्लाजा से कैश लेन पूरी तरह हटा दी जाएगी। अभी भी कुछ टोल प्लाजा पर फास्टैग होने के बाद भी लोग कैश लेन का इस्तेमाल करते हैं। जिस कारण टोल प्लाजा पर लंबी-लंबी कतारें लग जाती हैं। नया फैसला लागू होने के बाद लोगों को इन लाइनों से निजात मिलेगी।
केंद्र सरकार यात्रा को सुगम बनाने के लिए देशभर के 25 टोल प्लाजाओं पर पायलट प्रोजक्ट के तहत मल्टी लेन फ्री फ्लो यानी एमएलएफएफ टोलिंग शुरू करने जा रही है। इसकी सफलता के बाद इसे पूरे देश में लागू किया जाएगा। इस सिस्टम में टोल प्लाजा पर कोई बैरियर नहीं होगा और वाहन बिना रुके सीधे निकल सकेंगें। टोल चार्ज अपने आप फास्ट टैग से कट जाएगा।




