बुलंदशहर में बकरी से कुकर्म करने वाले आरोपी की जेल में मौत
सीने में उठा दर्द, अस्पताल में तोड़ा दम

बुलंदशहर/उत्तर प्रदेश। बुलंदशहर में बकरी से दुष्कर्म के आरोपी गजेंद्र की जिला कारागार में हार्ट अटैक से मौत हो गई। पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार वर्ष 2024 में अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में बकरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी गजेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया था।
जेल प्रशासन के मुताबिक गजेंद्र को अचानक सीने में दर्द हुआ, उसे तत्काल जेल अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच-पड़ताल कर रही है।
बुलंदशहर में बकरी से दुष्कर्म के इस मामले की सुनवाई पॉक्सो एक्ट कोर्ट में चल रही थी। इस मामले में जनवरी 2026 को अंतिम सुनवाई होनी थी, जिसके बाद कोर्ट अपना फैसला सुनाने वाला था। हालांकि फैसले से पहले ही गजेंद्र की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बकरी से दुष्कर्म करने का वीडियो जब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था तो चारों तरफ चर्चा का विषय बन गया था। सभी लोगों ने एडीओ पंचायत के खिलाफ सख्त कार्रवाई फांसी की मांग की थी।
आज पोस्टमार्टम हाउस पर सबको लेकर पुलिस पहुंची। वहीं परिवार के लोगों से जब मीडियकर्मियों ने बात करने चाही उन्होंने बात करने से इनकार कर दिया।




