गाजियाबाद में पूर्व पीएम अटल विहारी बाजपेयी के नाम का गेट गायब

भाजपा का नगर पालिका पर लापरवाही के आरोप

गाजियाबाद। खोड़ा में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल विहारी बाजपेयी के नाम पर लगवाया गया गेट अब गायब हो चुका है। गेट का बोर्ड मलबे में दबा है और इसे सही कराने की ओर किसी का ध्यान नहीं है। भाजपा के खोड़ा मकनपुर मंडल अध्यक्ष बलवीर सिंह चौहान ने इस मुद्दे को उठाते हुए नगर पालिका की कार्यप्रणाली की निंदा की है।
बलवीर सिंह चौहान ने बताया कि वार्ड संख्या-3 में शनि मंदिर सुभाष पार्क पर नगर पालिका परिषद ने साल 2017 में भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी बाजपेयी गेट बनवाया था, जो देखरेख के अभाव में छह माह पूर्व आंधी से गिर गया था। इसकी मरम्मत कराने के बजाय नगर पालिका ने गेट ही गायब कर दिया।
टूटा हुआ गेट गायब है और जिस बोर्ड पर नगर पालिका अध्यक्ष का नाम, तत्कालीन सांसद, विधायक, के नाम लिखे हैं, वो मलबे में दबा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय भाजपा नेता भी स्व. अटल विहारी बाजपेयी को भूल चुके हैं। हर वर्ष उनकी जयंती मनाई जाती है लेकिन इस गेट की किसी को चिंता नहीं की जा रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button