आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ—अखंड, एकजुट और सशक्त भारत की दिशा में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रेरणा एवं दृष्टिकोण का पुनः स्मरण : केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा

राजीव कुमार गौड़/पूर्वी दिल्ली। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय व माई भारत ने sardar@150 run for unity march का आयोजन पूर्वी दिल्ली लोकसभा में केन्द्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में विकास मार्ग से कड़कड़ी चौक तक किया और सर्वप्रथम मेट्रोलाइन के नीचे विक्षारोपण किया, लोहपुरुष वल्लभभाई पटेल जी के चित्र पर पुष्पांजलि की और राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। हजारों की संख्या में rwa पदाधिकारी, मार्केट एसोसिएशन, प्रबुद्धजन, विभिन्न स्कूलों के बच्चों के साथ सभी ने आज यह पुनः संकल्प लिया है कि राष्ट्रनिर्माण की दिशा में अपना 100 प्रतिशत योगदान कर आत्मनिर्भर भारत, अखंड भारत और सशक्त भारत के विज़न को आगे बढ़ाते हुए देश के प्रत्येक नागरिक को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। इस अवसर पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की अदम्य राष्ट्रवादी भावना को नमन करते हुए “स्टेच्यू ऑफ यूनिटी” पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें स्कूल के बच्चों ने वन्देमातरम् गीत गाया एवं रंगारंग प्रस्तुति दी। इतनी विशाल संख्या में पूर्वी दिल्ली लोकसभा की जनता ने भाग लिया जैसे आतंकवादी हमले को करारा जवाब दिया हो और राष्ट्रीय एकीकरण के लिए सड़कों पर निकले हो, चारों तरफ़ वन्देमातरम् और भारत माता की जय के नारों से समा बंध गया। सभी ने नशा मुक्त भारत व अखंड भारत के निर्माण के लिए शपथ भी ली।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने बताया कि लौह पुरुष’ के नाम से विख्यात, सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय एकता के सूत्रधार थे। स्वतंत्रता के समय, अंग्रेजों ने भारत को कई रियासतों में विभाजित करने का प्रयास किया। अपने दृढ़ नेतृत्व और दूरदर्शिता के माध्यम से, पटेल ने 565 रियासतों का एकीकरण कर एक मजबूत और अखंड भारत की नींव रखी। श्री मल्होत्रा ने बताया कि आज जब हम सरदार पटेल को याद करते हैं तो हमें ये भी याद रखना होगा कि उनका सपना केवल उस समय के लिए नहीं था। वह सपना आने वाली पीढ़ियों के लिए था। और आज वह पीढ़ी हम हैं। यह हमारा राष्ट्र धर्म है कि हम सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनें।अखंड भारत के उस स्वप्न को आत्मनिर्भर और विकसित भारत के रुप में साकार करें ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष लता गुप्ता, प्रदेश मंत्री सारिका जैन, भाजपा शाहदरा ज़िला अध्यक्ष दीपक गाबा, ज़िला प्रभारी ड्रॉ अनिल गुप्ता, लक्ष्मी नगर प्रभारी कैलाश जैन, भाजपा शाहदरा ज़िला प्रवक्ता ऐडवोकेट भारत गौड़, विधायक संजय गोयल व ड्रॉ अनिल गोयल, शाहदरा साउथ ज़ोन चेयरमैन रामकिशोर शर्मा,निगम पार्षद अलका राघव, यशपाल केनतुरा, ड्रॉ मोनिका पंत, रमेश गर्ग, राजू सचदेवा सहित हज़ारों की संख्या में आए युवाओं,प्रबुद्धजन, उद्यमियों और RWA पदाधिकारी आदि ने “एक भारत – श्रेष्ठ भारत” के संकल्प को दोहराया।
कार्यक्रम में “वोकल फॉर लोकल” स्वदेशी पर गर्व करें और अपनाएं, भारत को आत्मनिर्भर बनाने हेतु मेक इन इंडिया अभियान,डिजिटल इंडिया और स्टार्टअप इंडिया अभियानों के तहत हुई प्रगति की चर्चा केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा द्वारा भी प्रस्तुत की गई। “स्टेच्यू ऑफ यूनिटी”, जो 182 मीटर ऊँची विश्व की सबसे ऊँची प्रतिमा है, केवल एक स्मारक नहीं बल्कि भारत की एकता, दृढ़ता,प्रेरणा और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। सरदार पटेल का योगदान हमें यह प्रेरणा देता है कि अखंड भारत की परिकल्पना केवल भौगोलिक नहीं, बल्कि सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक एकता की अभिव्यक्ति है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button