मणिपुर में सुरक्षा बलों ने 10 उग्रवादियों को किया गिरफ्तार, चूड़चंदपुर में डाक सेवाएं फिर से बहाल

इंफाल/एजेंसी। सुरक्षा बलों ने मणिपुर में विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों के 10 उग्रवादियों को अलग-अलग अभियानों में गिरफ्तार किया है। अर्धसैनिक बल ने शनिवार को बताया कि असम राइफल्स के जवानों ने एक अक्टूबर को ‘ऑपरेशन सोंगकोट’ के तहत चूड़चंदपुर जिले के जंगलों से प्रतिबंधित संगठन यूनाइटेड कुकी नेशनल आर्मी के वरिष्ठ कमांडर एसएस लेफ्टिनेंट जामखोगिन गुइटे लुफो उर्फ पेप्सी और पांच अन्य उग्रवादियों को गिरफ्तार किया।
यूकेएनए कमांडर जनवरी 2024 में बिष्णुपुर जिले में पिता और पुत्र सहित मैतेयी समुदाय के चार सदस्यों की हत्या में कथित रूप से शामिल था। इस बीच पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को थौबल और इंफाल पश्चिम जिलों से चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया।
चूड़चंदपुर में डाक सेवाएं फिर से शुरू हो गई हैं। अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि मई 2023 में जातीय ¨हसा भड़कने के बाद पहली बार डाक के साथ वाहन शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंचा। पत्र, पार्सल और अन्य सामान उतारा गया। इसके बाद वाहन इंफाल लौट आया। दो साल से चूड़चंदपुर में डाक वितरण बंद था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button