स्वतंत्रता दिवस से पहले बदले जाएंगे दिल्ली के सभी 500 स्थानों के तिरंगे, रखरखाव के लिए नई फर्म की होगी नियुक्ति

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश पर दिल्ली भर में तिरंगा यात्रा की जा रही है। भाजपा के साथ सरकार के स्तर से लेकर आम जनता भी तिरंगा यात्रा निकाल रही है। वहीं लोक निर्माण विभाग मुख्यालय ने स्वतंत्रता दिवस से पहले ऊंचे पोल पर लगाए गए सभी तिरंगे बदले जाने के निर्देश दिए हैं। जिसके अनुसार दिल्ली के सभी 500 स्थानों के तिरंगे बदले जाएंगे।
निर्देश यह भी है कि जिन स्थानों पर किसी कारण से तिरंगे उतारे गए हैं , उन स्थानों पर भी लगाए दिए जाएंगे। इन तिरंगों को स्थाई रूप से व्यवस्थित रखने के लिए भी दिल्ली सरकार योजना बना रही है। लोेक निर्माण मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा है कि तिरंगों के रखरखाव के लिए पीडब्ल्यूडी एक नई फर्म को भी नियुक्त करेगा क्योंकि पिछली फर्म के साथ अनुबंध समाप्त हो गया है।
115 मीटर लंबे हाई मास्ट पोल पर इन्हें लगाया गया
नई फर्म आने तक इस फर्म से काम लिया जाएगा। 115 मीटर लंबे हाई मास्ट पोल पर इन्हें लगाया गया है। कुछ पोल ज़मीनी स्तर पर स्थित हैं जबकि अन्य कंक्रीट के प्लेटफ़ार्म पर स्थापित किए गए हैं। अधिकारियों ने कहा कि प्लेटफ़ार्म, पोल और कपड़े के झंडे सहित पूरे ढांचे की मरम्मत और रखरखाव किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button