कौन बनेगा दिल्ली का नया पुलिस कमिश्नर, संजय अरोड़ा का कार्यकाल खत्म होने के करीब

Who will become the new police commissioner of Delhi, Sanjay Arora's tenure is about to end

नई दिल्ली/एजेंसी। दिल्ली के पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा का कार्यकाल खत्म होने के करीब है। 31 जुलाई को वो रिटायर हो रहे हैं। इसलिए अब इस बात को लेकर सस्पेंस बढ़ता जा रहा है कि क्या अरोड़ा को सेवा विस्तार मिलेगा या वे रिटायर हो जाएंगे। सरकार ने अभी तक इस बारे में कोई फैसला नहीं लिया है और उनके कार्यकाल के समाप्त होने में बस एक हफ्ता बाकी है।
पुलिस हलकों में नए पुलिस कमिश्नर को लेकर कई तरह की चर्चाएं जारी हैं। सूत्रों के अनुसार यह संभव है कि अरोड़ा को 3 से 6 महीने का सेवा विस्तार दिया जाए और अगले पुलिस प्रमुख का ऐलान नवंबर या दिसंबर में किया जाए।
एक अधिकारी ने बताया कि अगर अरोड़ा को सेवा विस्तार नहीं मिलता है तो सरकार 1988-1993 बैच के किसी वरिष्ठ अधिकारी को चुन सकती है। मूल एजीएमयूटी (अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश) कैडर के अलावा किसी अन्य अधिकारी को भी नियुक्त किए जाने की संभावना है।
अरोड़ा तमिलनाडु कैडर के अधिकारी हैं। उन्हें 2022 में दिल्ली के शीर्ष पुलिस अधिकारी के रूप में तैनात किया गया था। इससे पहले राकेश अस्थाना दिल्ली के पुलिस चीफ थे, जो गुजरात कैडर से थे। उन्हें 2021 में पुलिस आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया था। कैडर से दिल्ली पुलिस का नेतृत्व करने वाले अंतिम अधिकारी एसएन श्रीवास्तव थे, जिन्होंने 2020 में दिल्ली दंगों के बाद कार्यभार संभाला था।
अगर सरकार कैडर के अंदर से किसी का चयन करती है, तो वरिष्ठता के आधार पर चार आईपीएस अधिकारी-एसबीके सिंह (1988), वीरेंद्र चहल (1991), नुजहत हसन (1991), सतीश गोलचा (1992), और प्रवीर रंजन (1993)—इस पद के लिए दौड़ में हैं। सूत्रों के मुताबिक एजीएमयूटी कैडर के बाहर से इस पद के लिए तीन उम्मीदवार आगे हैं। ये महाराष्ट्र, बिहार और गुजरात कैडर से हैं।
बता दें कि सरकार ने अस्थाना और अरोड़ा की नियुक्ति करके सबको चौंका दिया था, जो न तो इस पद की दौड़ में थे और न ही कैडर से और इस बार भी ऐसा हो सकता है। अरोड़ा ने 1 अगस्त 2022 को दिल्ली के शीर्ष पुलिस आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाला और वह दिल्ली के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले पुलिस आयुक्तों में से एक हैं।
जब दिल्ली के पुलिस चीफ के पद पर अरोड़ा की नियुक्ति हुई तो उस समय वे भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के प्रमुख के पद पर तैनात थे। अरोड़ा के साथ, आतंकवाद-रोधी इकाई के नए प्रमुख की नियुक्ति भी चर्चा में है। वर्तमान प्रमुख, 1988 बैच के विवेक गोगिया, अरोड़ा के साथ ही सेवानिवृत्त होने वाले हैं। वे भी अरोड़ा की जगह लेने की दौड़ में हैं, लेकिन उन्हें सेवा विस्तार की आवश्यकता होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button