सीआरपीएफ जवान ने झगड़े के बाद एएसआई प्रेमिका को गला घोंटकर मार डाला

गुजरात में खौफनाक घटना

कच्छ/गुजरात। कच्छ में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। अंजार पुलिस स्टेशन में तैनात अस्सिटेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई)को एक सीआरपीएफ जवान ने गला घोंटकर मार डाला। एएसआई की हत्या का खुलासा तब हुआ जब आरोपी सीआरपीएफ जवान ने थाने में पहुंचकर सरेंडर किया। इस घटना के खुलासे के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस ने हत्यारोपी सीआरपीएफ जवान को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि गुजरात पुलिस में एएसआई सीआरपीएफ जवान के साथ रिलेशनशिप में थी। पुलिस की घटना की जानकारी के बाद एएसआई के परिवार को सूचित किया। पुलिस सभी एंगल से इस घटना की जांच कर रही है।
कच्छ पुलिस के अनुसार अंजार की महिला एएसआई की हत्या उसके पुरुष मित्र सीआरपीएफ जवानने गला घोंटकर हत्या की। पुलिस के अनुसार अंजार पुलिस स्टेशन की एएसआई अरुणाबेन नटूभाई जादव की उम्र 25 थी। वह शुक्रवार की रात को अपने घर पर थी। रात में उसकेपुरुष मित्र ने उनके घर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार अरुणा जादव मूल रूप से सुरेंद्रनगर के देरवाड़ा की रहने वाली थीं। वह अंजार के गंगोत्री सोसाइटी-2 में रहती थीं। देर रात किसी बात को लेकर अरुणा और उनके पुरुष मित्र दिलीप डांगचिया के बीच जमकर झगड़ा हुआ। जिसके बाद दिलीप ने अपना आपा खो दिया और अरुणा की गला घोंटकर हत्या कर दी।
अपनी प्रेमिका की हत्या करनेके बाद दिलीप बाद में पुलिस समक्ष हाजिर हो गया। थाने पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के अनुसार दिलीप केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का जवान है। वह मणिपुर में तैनात हैं। दिलीप अरुणा के पड़ोस के एक गांव का रहने वाला है। अंजार पुलिस थाने के पीआई ए आर गोहिल ने जांच शुरू कर दी है। कच्छ में बेटी की हत्या की सूचना जब परिवार को लोगों को मिली तो मातम पसर गया। पुलिस का कहना है कि सभी एंगल से जांच की जा रही है। घटना के बारे में सीआरपीएफ को सूचित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button