गाय ने 3 आंख और 2 मुंह वाले बछड़े को दिया जन्म, ‘भगवान के चमत्कार’ पर चढ़ावे के लिए लग गई लाइन

Cow gave birth to a calf with 3 eyes and 2 mouths, people lined up to offer offerings to this 'miracle of God'

बागपत/उत्तर प्रदेश। बागपत जनपद में एक विचित्र घटना से लोग आश्चर्य चकित है। बुधवार रात गाय ने एक ऐसे बछड़े को जन्म दिया है, जिसको तीन आँख ओर दो मुँह है। बृहस्पतिवार सुबह उसको देखने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। पशु चिकित्सक इसको जेनेटिक कारण मान रहे हैं।
यह घटना बागपत जनपद के उस टिकरी गांव की है जो अपनी गुड़ की मिठास के लिए मशहूर है। लेकिन बृहस्पतिवार सुबह को एक किसान के घर जन्मे एक बछड़े की विचित्र घटना ने एक बार फिर टिकरी को सुर्खियों में ला दिया है। बछड़े को देखने के लिए आसपास क्षेत्र से लोग गांव पहुंच रहे हैं।
दरअसल बुधवार शाम को मुस्लिम समाज के एक व्यक्ति जाहिद के यहां एक गाय ने विचित्र बछड़े को जन्म दिया है। इस बछड़े के दो मुंह और तीन आंखें हैं। लोग इसे देवीय अवतार मान रहे हैं और इसकी पूजा कर रहे हैं। कुछ लोग पैर छूकर आशीर्वाद ले रहे हैं तो कोई चढ़ावा चढ़ा रहा है। ग्रामीणों की आस्था इसे कुदरत का करिश्मा मान रही है।
बागपत में पशु चिकित्सक राजकुमार इसे जेनेटिक म्यूटेशन का मामला मान रहे है। गर्भधारण के दौरान ऐसे मामले हो जाते है। डॉक्टर का कहना है कि ऐसी अवस्था में जीव का बचना काफी मुश्किल होता है। इससे पहले भी ऐसी घटना सामने आई है।
जाहिद का कहना है कि उसके द्वारा यह बछिया सात साल पहले राजकुमार शर्मा से खरीदी थी। तब से वह इस गाय की सेवा कर रहा है। गाय ने भी उसके घर में कभी दूध की कमी नहीं होने दी। गाय ने एक विचित्र बछड़े को जन्म दिया। यह जन्म बुधवार रात हुआ और सुबह होते ही खबर पूरे इलाके में फैल गई।
दूर-दूर से लोग इस बछड़े को देखने के लिए आने लगे। दिल्ली, मेरठ, शामली, बागपत से लोग टीकरी पहुंचने लगे। घर के बाहर दिनभर भीड़ लगी रही। लोग उसे देखकर पैर छूने लगे और पूजा कर रुपए भी चढ़ाने लगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button