गाजियाबाद में सैलून वाले ने ग्राहक के चेहरे पर थूक लगाकर लगाई क्रीम, आरोपी अरशद गिरफ्तार

Ghaziabad salon owner spit on customer's face and applied cream, accused Arshad arrested

गाजियाबाद। वेव सिटी क्षेत्र में सैलून का एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में सैलूनकर्मी ग्राहक के मुंह पर क्रीम के साथ थूक लगाकर मसाज करता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर वेव सिटी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें सैलूनकर्मी क्रीम पर थूककर ग्राहक के मुंह पर मसाज करता नजर आया। आरोपी सैलूनकर्मी की पहचान अरशद अली निवासी असलम कालोनी डासना के रूप में हुई।
अरशद वेव सिटी के सेक्टर-पांच स्थित लेवल अप सैलून का कर्मचारी है। लोगों की शिकायत है कि वह हाथों पर क्रीम लगाने के बाद उस पर थूककर मसाज करता है। अज्ञात युवक ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। एसीपी ने बताया कि बीएनएस के अंतर्गत आरोपी अरशद अली के खिलाफ जानलेवा बीमारी के संक्रमण फैलाने की धारा 271 व जानबूझकर संक्रमण फैलाने की धारा 272 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे बताया कि आरोपी को ड्रीम होम सोसायटी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। क्रीम पर थूक लगाकर मसाज करने वाला सैलून कर्मी अरशद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button