क्रिकेट मैच के दौरान जिंदाबाद का लगाया नारा ,कर्नाटक में भीड़ ने पीटकर एक शख्स को मार डाला

During a cricket match, slogans of 'Zindabad' were raised, a person was beaten to death by a mob in Karnataka

मंगलुरु/कर्नाटक। मंगलुरु में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शहर के बाहरी इलाके में एक क्रिकेट मैच के दौरान ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाने पर 25 से अधिक लोगों के एक समूह ने एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस घटना में कार्रवाई करते हुए 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार यह घटना 27 अप्रैल को दोपहर करीब 3 बजे कुडुपु गांव के भात्रा कल्लुर्ती मंदिर के पास हुई। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि मृतक पर कथित तौर पर लाठियों से हमला किया गया। जिससे उसे कई चोटें आईं और आंतरिक रक्तस्राव हुआ। पुलिस ने बताया कि अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया।
कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या की घटना सामने आई है। एक व्यक्ति जिसकी पहचान अज्ञात है। उसने स्थानीय क्रिकेट मैच के दौरान ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ का नारा लगाया था। कुछ लोगों ने मिलकर उसे पीटा। बाद में उसकी मौत हो गई। जी परमेश्वर ने कहा कि आगे की जांच जारी है। जी परमेश्वर ने कहा, मैं लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की भी अपील करता हूं।’ मंगलुरु शहर के पुलिस आयुक्त अनुपम अग्रवाल ने कहा कि शुरू में पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया और मंदिर परिसर के पास शव मिलने के बाद जांच शुरू की। 28 अप्रैल को किए गए पोस्टमार्टम से पुष्टि हुई कि मौत कई चोटों और चिकित्सा की कमी के कारण हुई थी।
मंगलुरु ग्रामीण पुलिस स्टेशन में एक निवासी द्वारा दर्ज की गई शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 103 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है, जो पांच या अधिक व्यक्तियों के समूह द्वारा की गई हत्याओं से संबंधित है। अधिकारियों ने 15 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जबकि मामले के संबंध में लगभग 10 अतिरिक्त व्यक्तियों की सक्रिय रूप से तलाश की जा रही है। मुख्य आरोपी जिसकी पहचान कुडुपु निवासी सचिन के रूप में हुई है, पहले से ही हमारी हिरासत में है। इस मामले में लगाई गई धारा बहुत सख्त है। अगर साबित हो जाता है, तो आरोपी व्यक्तिगत रूप से या एक समूह में आजीवन कारावास या फिर मौत की सजा का सामना कर सकता है।
पुलिस के अुसार बीएनएस के तहत इस धारा को लगाया क्योंकि अपराध में पांच से अधिक लोग शामिल थे। पुलिस ने कहा है कि घटनाओं के क्रम को फिर से बनाने के लिए सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल डेटा का विश्लेषण किया जा रहा है। ‘एक्स’ पर, दक्षिण कन्नड़ जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश गुंडू राव ने हत्या की निंदा की और पुलिस को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि क्रिकेट खेलते समय खिलाड़ियों के एक समूह और दूसरे समुदाय के एक युवक के बीच कहासुनी हो गई, जिसके परिणामस्वरूप हमला हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button