बुलंदशहर में युवक ने सीएम से मांगी इच्छा मृत्यु, पोस्टर लेकर सीएम योगी से लगा रहा है गुहार
In Bulandshahr, a youth asked for euthanasia from the CM, he is pleading to CM Yogi with a poster

बुलंदशहर/उत्तर प्रदेश। यूपी के बुलंदशहर में क़स्बा स्याना के एक युवक ने CM योगी आदित्यनाथ से इच्छा मृत्यु मांगी है। न्याय ना मिलने से परेशान, टेंट की दुकान में आग लगने के बाद हुए नुकसान का न्याय ना मिलने पर पीड़ित ने यह कदम उठाया है। टेंट बाग लगने से भारी नुकसान हुआ था। सोमवार को युवक ने तहसील परिसर में कई जगहों पर इच्छा मृत्यु के पोस्टर चिपका दिए।
पीड़ित विनोद कुमार ने बताया कि वह अपने चाचा रामपाल सिंह के मकान में टेंट की दुकान चलाता है। 25 दिसंबर की रात करीब 11 बजे किसी ने दुकान का ताला तोड़कर आग लगा दी। इस घटना में उनका 26 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। साथ ही उनके चाचा की खेती के यंत्र, खाद, बीज और अनाज भी जल गया। मकान को भी नुकसान पहुंचा है।
पोस्टर लगने की सूचना मिलते ही तहसील प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसडीएम गजेंद्र सिंह ने युवक से बातचीत की और उसे समझाने का प्रयास किया। सीओ दिलीप सिंह ने बताया कि इस मामले में पहले से मुकदमा दर्ज है और पुलिस जांच कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।प्रशासन ने युवक से संपर्क कर मामले को सुलझाने का प्रयास शुरू कर दिया है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।




