गले में गमछा, हाथों में पिचकारी, होली के रंग में रंगे न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन

With a towel around his neck and a water gun in his hand, New Zealand Prime Minister Christopher Luxon was drenched in the colours of Holi

न्यूजीलैंड। भारत समेत पूरी दुनिया होली के जश्न में डूबी है। देश के अलग-अलग राज्यों से होली खेलने के वीडियो सामने आ रहे हैं। इसी बीच न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन भी जोरो-शोरों से होली खेलते नजर आए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि क्रिस्टोफर लक्सन होली का आनंद ले रहे हैं।
वीडियो में न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन देसी अंदाज में लोगों के हुजुम के साथ होली खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो न्यूजीलैंड के ही इस्कॉन मंदिर का है, जहां गुरुवार (13 मार्च) को होली समारोह का आयोजन किया गया था। प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन वहां होली खेलने पहुंचे थे।
वीडियो में देखा जा सकता है कि इस्कॉन मंदिर में लोगों की जबरदस्त भीड़ है। उसी भीड़ पर प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन रंग उड़ाते हुए भी नजर आए। इस दौरान लोगों ने खूब मस्ती की और धूमधाम से एक-दूसरे पर रंग डालकर होली मनाई।
न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री ने इस दौरान गले में फूलों की माला पहन रखी थी और कंधे पर पूरे देसी स्टाइल में गमछा डाल रखा था, जिस पर हैप्पी होली लिखा हुआ था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button