सुनीता विलियम्स की 9 महीने बाद धरती पर होगी वापसी

नासा ने बता दी तारीख, बना दिया अंतरिक्ष में रहने का रेकॉर्ड

वॉशिंगटन/एजेंसी। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर फंसी नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर आखिरकार धरती पर लौटने की तैयारी कर रहे हैं। दोनों पिछले साल बोइंग स्टारलाइनर पर सवार होकर 8 दिनों के मिशन पर धरती से रवाना हुए थे, लेकिन 9 महीने बाद भी उनकी वापसी नहीं हो सकी है। शुक्रवार को नासा ने उनकी वापसी के लिए राहत दल को रवाना करने की मंजूरी दे दी। नासा के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि दोनों स्पेसएक्स ड्रैगन से धरती पर वापस लौटेंगे। नासा ने दोनों की वापसी की तारीख भी बता दी है।
विलियम्स और विल्मोर 5 जून 2024 को बोइंग के स्टारलाइनर के साथ परीक्षण उड़ान के लिए भेजा गया था। अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचने के बाद उनके कैप्सूल को दिक्कतों का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उनकी वापसी को अनिश्चित काल के लिए रोकना पड़ा। आखिरकार, स्टारलाइनर को बिना चालक दल के ही धरती पर वापस लाने फैसला किया गया और दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को स्पेस स्टेशन में ही रोकने का फैसला किया गया।
इसके कुछ सप्ताह बाद ही दो अंतरिक्ष यात्रियों के साथ स्पेसएक्स क्रू-9 मिशन पर भेजा गया था, जिसमें दो सीटें फंसे हुए अंतरिक्ष यात्रियों के लिए आरक्षित थीं। मूल रूप से उन्हें फरवरी में वापस लौटना था, लेकिन अब चारों 19 मार्च को एक साथ वापस धरती पर लौटेंगे।
चारों अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी स्पेसएक्स क्रू-10 मिशन पर निर्भर है, जिसे 12 और 13 मार्च को लॉन्च किया जाना है। क्रू-10 के आने के बाद विलियम्स और उनके क्रू के सदस्यों को 19 मार्च को रवाना होने से पहले एक सप्ताह तक हैंडओवर प्रक्रिया चलेगी। क्रू-10 में नासा के अंतरिक्ष यात्री एनी मैकक्लेन और निकोल एयर्स, जापानी स्पेस एजेंसी के अंतरिक्ष यात्री ताकुया ओनिशी और रोस्कोस्मोस के अंतरिक्ष यात्री किरिल पेसकोव शामिल हैं। अंतरिक्ष स्टेशन पर क्रू-10 के पहुंचने और अपनी जगह लेने के बाद क्रू-19 घर वापसी करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button