हिमाचल के सरकारी कर्मियों और पेंशनर्स के लिए गुड न्यूज, दिवाली के चलते एडवांस में सैलरी, एरियर भी मिलेगा

Good news for Himachal government employees and pensioners, due to Diwali they will get salary in advance and arrears too

शिमला/एजेंसी। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ा ऐलान किया है। सीएम सुख्खू ने डीए की चार फीसदी किश्त जारी करने का ऐलान किया है। सीएम ने घोषणा की है कि सभी सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली के चलते सैलरी एडवांस में मिलेगी। सीएम सुक्खू ने कहा कि गंभीर वित्तीय स्थिति के बावजूद प्रदेश सरकार हमेशा कर्मचारियों की हितैषी रही है। मुख्यमंत्री ने दिवाली के उपलक्ष्य पर सभी कर्मचारियों और पेंशनरों को अक्तूबर माह का वेतन और पेंशन इसी माह 28 अक्तूबर को देने की भी घोषणा की।
सीएम सुक्खू ने प्रदेश सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों को 1 जनवरी, 2023 से देय मंहगाई भत्ते की चार प्रतिशत किस्त देने की घोषणा की। इससे प्रदेश के 1 लाख 80 हजार कर्मचारी और 1 लाख 70 हजार पेंशनर लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि मंहगाई भत्ता देने से राजकीय कोष पर लगभग 600 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पेंशनरों को चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए 10 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है और उनके सभी लम्बित चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के निपटान के लिए सभी विभागों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 75 वर्ष या इससे अधिक आयु के पेंशनरों का पूरा बकाया एरियर देने की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को 20 हजार रुपये वेतन एरियर की अतिरिक्त किस्त की अदायगी करने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2027 तक हिमाचल एक आत्मनिर्भर राज्य बनेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोई वित्तीय संकट नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button