गर्लफ्रेंड के शौक पूरा करने के लिए लॉ स्टूडेंट बन गया चोर

A law student became a thief to fulfill his girlfriend's wish

लखनऊ/उत्तर प्रदेश। लखनऊ में एक लॉ की पढ़ाई करने वाले छात्र की चोरी का मामला सामने आया है। एमआर गोमती ग्रीन्स में लोगों के घरों में चोरी करने वाले युवक को बुधवार को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। उसके पास से जूलरी और 15 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। एसीपी गोसाईंगंज किरण यादव ने बताया कि जौनपुर के शाहगंज निवासी अब्दुल हलीम एमआर गोमती ग्रीन्स में रहकर लॉ की पढ़ाई करता है। पुलिस की पूछताछ में उसने वह प्रेमिका का शौक पूरे करने के लिए चोरी की बात कही है।एसीपी ने बताया कि लॉ छात्र ने कॉलोनी में ही एक हफ्ते में तीन घरों को निशाना बनाया था। 24 सितंबर को चोरी के दौरान घर में लगे हिडेन कैमरे में उसकी तस्वीर कैद हो गई। उसने घर का ताला तोड़ने की कोशिश की तो मालिक के मोबाइल फोन पर अलार्म बज गया। मकान मालिक की सूचना पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया।
एसीपी गोसाईगंज ने बताया कि आरोपित महाराजगंज देउवा का निवासी रवि गुप्ता है। रवि एमआर गोमती ग्रीन्स में रहकर लॉ की पढ़ाई कर रहा है। आरोपित ने पूछताछ में बताया कि उसके पिता मजदूरी करते हैं। घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। गर्लफ्रेंड ने कुछ डिमांड कर दी थी। वह उसे पूरा नहीं कर पा रहा था।
पूछताछ में रवि ने कहा कि उसने देखा कि कुछ लोग फ्लैट में अकेले रहते हैं। उनके नौकरी पर जाने के बाद काफी समय तक फ्लैट बंद रहता है। उसने 2 से 3 दिन रेकी की। इसके बाद उसने तीन फ्लैटों में चोरी की। एसीपी ने बताया कि आरोपी के पास से मोबाइल, लैपटॉप, सोने की तीन चेन, 15 हजार रुपये समेत अन्य माल बरामद किया गया है।
एसीपी ने कहा कि चोरी की घटना के बाद आरोपी की तलाश के लिए तीन टीमें लगाई गई थी। गार्ड, नौकर समेत कई संदिग्धों से पूछताछ की गई। किसी पर चोरी का शक नहीं हो रहा था। अवंतियों से पूछताछ की गई तो रवि पर कुछ लोगों ने शक जाहिर किया। सर्विलांस टीम ने घटनास्थल के आसपास एक्टिव मोबाइल नंबर की डिटेल निकाली। एक नंबर संदिग्ध मिला जो छात्र का था। शक के आधार पर पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने जुर्म स्वीकार कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button