नमाज के दौरान बंद करें पूजा-अर्चना! बांग्लादेश में हिंदुओं के लिए तालिबानी आदेश जारी

Ban on Durga Puja in Bangladesh: Yunus Sarkar's order, stop Durga Puja music 5 minutes before Azan

ढाका/एजेंसी। बांग्लादेश में नवगठित अंतरिम सरकार ने हिंदू समुदाय से अजान और नमाज के दौरान दुर्गा पूजा से जुड़ी गतिविधियों को रोकने को कहा है। बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार में गृह मंत्रालय ने 10 सितंबर को यह तालिबानी फरमान जारी किया। दुर्गा पूजा उत्सव 9 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, अजान और नमाज से पांच मिनट पहले दुर्गा पूजा से जुड़े अनुष्ठान और साउंड सिस्टम बंद करने का आदेश दिया गया है। इस आदेश से हिंदू समुदाय में काफी नाराज हैं। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के आदेश की तुलना वहां के हिंदू तालिबानी फरमान से कर रहे हैं।
गृह मामलों के सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) मोहम्मद जहांगीर आलम चौधरी ने कहा कि पूजा समितियों से संगीत और साउंड सिस्टम बंद रखने को कहा गया है। वे इस पर सहमत हो गए हैं। ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ ने मंगलवार को चौधरी के हवाले से कहा, “नमाज के दौरान ऐसी गतिविधियों को बंद करने की जरूरत है। अजान से पांच मिनट पहले से ही रोक लगानी होगी।”
उन्होंने देश में हिंदू समुदाय के सबसे बड़े धार्मिक त्योहार दुर्गा पूजा से पहले कानून और व्यवस्था की स्थिति पर एक बैठक के बाद यह घोषणा की। चौधरी ने यह भी कहा कि इस साल पूरे देश में कुल 32,666 पूजा मंडप बनाए जाएंगे। ‘ढाका ट्रिब्यून’ की रिपोर्ट के अनुसार, इनमें से 157 मंडप ढाका साउथ सिटी में और 88 नॉर्थ सिटी कॉरपोरेशन में होंगे।
पिछले साल पूजा मंडपों की संख्या 33,431 थी। उन्होंने बताया कि इस साल यह संख्या और बढ़ जाएगी। चौधरी ने मूर्तियों के निर्माण के समय से ही त्योहार के दौरान सुरक्षा का आश्वासन भी दिया। ‘ढाका ट्रिब्यून’ ने उनके हवाले से कहा, “हमने इस बात पर चर्चा की है कि पूजा मंडपों में चौबीसों घंटे सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाए। पूजा को बिना किसी बाधा के मनाने और बदमाशों की बुरी गतिविधियों को रोकने के लिए उपाय किए जाएंगे।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button