यूपी के हमीरपुर में खौफनाक वारदात, नाबालिग लड़की के साथ 7 दिन तक किया गैंगरेप

हमीरपुर/उत्तर प्रदेश। छत्तीसगढ़ से एक नाबालिग लड़की को अगवा कर उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बंधक बनाकर रखा गया। यहां उसके साथ तीन लोगों ने गैंगरेप किया। धर्म परिवर्तन कराकर जबरन निकाह किया। इस मामले की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस सनसनीखेज मामले में दो मुस्लिम युवकों को गिरफ्तार भी किया गया है। हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में तीन लोगों की संदिग्ध गतिविधियां देख हिंदू संगठन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस बल ने बिना देरी किए छापेमारी की। छापेमारी में मौदहा कोतवाली क्षेत्र के मांचा गांव निवासी मुशर्रफ अली और उसके सगे भाई शाहिद अली को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी में तीसरा आरोपी मौके से भाग निकला। पुलिस ने मौके से एक नाबालिग लड़की को भी बचाया। थाने में पूछताछ में पीड़ित लड़की ने पुलिस को बताया कि छत्तीसगढ़ दुर्ग जिले के भिलाई से उसे जबरन यहां लाया गया है। सात दिन से बंधक बनाकर रखा गया था। लगातार उसके साथ दरिंदगी की गई। जबरन निकाह करने के लिए धर्म भी बदला गया। पुलिस ने पीड़ित लड़की के परिजनों को वहां की पुलिस के जरिए मामले की जानकारी दी। छत्तीसगढ़ से पीड़ित लड़की के परिजन सुमेरपुर थाने आए। यहां इस मामले को लेकर दरिंदों के खिलाफ थाने में तहरीर दी, जिस पर मुकदमा गंभीर धाराओं में पुलिस ने दर्ज किया है।
नाबालिग लड़की के परिजन ने पीड़िता की हालत देखी तो उसकी आंख भर आई। दरिंदों पर गंभीर आरोप लगाते हुए तीनों के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर अपहरण, बलात्कार, धर्म परिवर्तन और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button